Sun, Nov 1, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

Amitabh Bachchan ने ऐश्वर्या-अभिषेक के तलाक की खबरों के बीच लिया बड़ा फैसला, खास चीज को किया खुद से दूर

Aishwarya Rai And Abhishek Bachchan: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने नए साल पर एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने अपनी सबसे कीमती और लग्जरी चीज को किराए पर दे दिया है। आईये जानते हैं क्या है पूरा मामला।
बेटी का घर देने के बाद लिया अमिताभ ने ये फैसला
अमिताभ बच्चन अक्सर अपना पैसा प्रॉपर्टी में इंवेस्ट करते हैं। हाल ही में बिग बी ने अपना प्रतीक्षा बंगला बेटी श्वेता बच्चन को तोहफे में दिया था जिसकी वजह से बच्चन परिवार में खटपट की खबरें सामने आने लगी है। अब खबर है कि उन्होंने लोटस सिग्नेचर बिल्डिंग में बने ऑफिस को लीज पर दे दिया है।
मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, ये प्रॉपर्टी साजिद नाडियादवाला के ओशिवारा के पास है। जो कि 10,000 वर्ग फुट की है। अमिताभ ने ये डील 5 साल के लिए की है जो अब नए साल 2024 से शुरू होगी। एक्टर को इसके लिए हर साल 2.07 करोड़ रुपए किराया मिलेगा जबिक 1.03 करोड़ बतौर सिक्योरिटी जमा की गई है।
NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.