Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

अमिताभ बच्चन ने लिखा- सब खत्म हो जाएगा, क्या ऐश्वर्या-अभिषेक के तलाक

Amitabh Bachchan Post On Stardom: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन इन दिनों ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ को होस्ट कर रहे हैं. इस बीच एक्टर ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में कुछ ऐसा लिख दिया है कि सबके कान खड़े हो गए हैं. दरअसल, पिछले कुछ समय से बच्चन परिवार लगातार चर्चा में है. ऐसी अफवाहें हैं कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन का तलाक हो गया है. सोशल मीडिया अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच अनबन की खबरें लगातार वायरल हो रही हैं. बॉलीवुड के हर इवेंट में ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या के साथ स्पॉट होती हैं. वहीं पूरा बच्चन परिवार एक साथ नजर आता है. बहरहाल, बिग बी ने लेटेस्ट व्लॉग ने लोगों के सवाल और पुख्ता कर दिए हैं.

सब खत्म हो जाता है

अमिताभ बच्चन ने अपने व्लॉग में अपनी दो फोटोज साझा की हैं. पहली फोटो जवानी के दिनों की है और दूसरी तस्वीर अभी की है. दिग्गज अभिनेता लिखते हैं, जब मैंने खुद को आईने में देखा तो, हैरान हो गया. ये चेहरा जो मैं देख रहा हूं, वो कुछ साल पहले कुछ और था. मेरे बदलते चेहरों के बीच मुझे मेरे फैंस से भरपूर प्यार और सपोर्ट मिलता रहा है. मैं अपनी खिड़की से जयकारे सुनता हूं और खुद को राहत देता हूं…लेकिन जिंदगी और अटेंशन अल्पकालिक है. जिंदगी मुरझा जाती है. बस एक समानता है-यह सब खत्म हो जाता है.”

 

फैंस ने ऐश्वर्या-अभिषेक के तलाक से जोड़ी पोस्ट

अमिताभ बच्चन की ये पोस्ट सामने आते ही फैंस इसे ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के तलाक से जोड़कर देखने लगे. फैंस ने माना शायद बिग बी बहू और बेटे के खत्म होते रिश्ते की बात कर रहे हैं. हालांकि, कुछ ने इस पर आपत्ति जताई और कहा, अमिताभ बच्चन अपने स्टारडम को खत्म होता देख अफसोस जाहिर कर रहे हैं. वह बूढ़े हो रहे हैं ऐसे में सब छूटने का दुख डर है.

अमिताभ बच्चन इन दिनों केबीसी 16 को होस्ट कर रहे हैं. इस शो में अक्सर फैंस उनसे पर्सनल लाइफ से जुड़े सवाल करते नजर आते हैं.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.