Sun, Nov 1, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

Anjali’कच्चा बादाम गर्ल’ को दुल्हन बनाना चाहते थे मुनव्वर, दूसरी शादी के लिए भेजा था रिश्ता? Ex ने खोली पोल

बिग बॉस 17 में मुनव्वर फारुकी की एक्स गर्लफ्रेंड आएशा खान ने उन्हें लेकर कई शॉकिंग खुलासे किए हैं. नेशनल टीवी पर आएशा ने मुनव्वर की जमकर धज्जियां उड़ाईं.अंजलि के लिए मुनव्वर ने भेजा था रिश्ता?

आएशा ने कहा कि मुनव्वर ने उन्हें धोखा दिया है. वो अपनी गर्लफ्रेंड नाजिला और उन्हें एक साथ डेट कर रहे थे.

आएशा ने ये भी कहा कि मुनव्वर ने दो लड़कियों को एक साथ डेट करने के साथ तीसरी लड़की को शादी के लिए रिश्ता तक भेजा था.

आएशा से जब अंकिता और विक्की ने उस लड़की के बारे में पूछा तो उन्होंने नाम बताने से तो इनकार कर दिया, लेकिन ये जरूर कहा कि वो लड़की बहुत बड़ी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है.

ये कहने के बाद आएशा, अंकिता से कहती दिखीं कि लॉक अप शो के दौरान मुनव्वर ने इंफ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा को भी रिलेशनशिप की उम्मीदें दी थीं.

इसके बाद अंकिता ने अभिषेक को बताया कि लॉकअप की पार्टी के बाद अंजलि अरोड़ा उन्हीं के साथ गई थीं और मुनव्वर के लिए बहुत रो रही थीं. अंजलि, मुनव्वर से काफी अटैच्ड हो गई थीं.

आएशा और अंकिता के खुलासों के बाद फैंस का मानना है कि जिस सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर को मुनव्वर ने शादी के लिए रिश्ता भेजा था वो कोई और नहीं, बल्कि कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा ही हैं.

शो में मुनव्वर ने ये भी बात कुबूल की है कि उन्होंने दो लड़कियों से शादी की बात की थी. हालांकि, वो लड़की अंजलि अरोड़ा है या कोई और ये तो अब मुनव्वर ही बता सकते हैं.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.