Fri, Oct 23, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

10 साल बड़ी सौतेली मां संग मस्ती करते दिखे अरहान खान, हंसते हुए की बात, लोगों ने लगाए कयास- ‘GF BF लग रहे’

नई दिल्ली. मलाइका अरोड़ा इन दिनों विदेश में वेकेशन मना रही हैं. वह अपने वेकेशन से फोटोज साझा कर रही हैं जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. इस दौरान मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान सौतेली मां शूरा खान संग बॉन्डिंग करते दिखे. दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा और फैंस इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर छाए इस वीडियो में अरहान खान सौतेली मां शूरा संग शॉपिंग कर के एक कॉम्प्लेक्स से बाहर निकलते दिखे. दोनों शॉपिंग करके अपनी गाड़ी में जा बैठे. इस दौरान फिल्ममेकर अरबाज खान की दूसरी बेगम शूरा ब्राउन कलर की बॉडीकॉन ड्रेस पहने दिखीं. वहीं अरहान खान ब्लैक टी-शर्ट और जींस पहने दिखे. इस कैजुअल लुक में अरहान खान का डैपर अंदाज दिखा.

 

फैंस ने किए अजीबोगरीब कमेंट
उनके इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के कमेंट की बाढ़ आ गई है. एक यूजर लिखते हैं, ‘ये उर्मिला मातोंडकर की तरह लगती है’. वहीं दूसरे यूजर लिखते हैं, ‘नाइस बॉन्डिंग’. वहीं और एक फैन शूरा की तारीफ करते हुए लिखते हैं कि वह उम्र में अरहान की बहन लगती हैं.

Arbaaz khan son arhaan khan with sshura, Sshura Khan, Arhaan Khan, Arbaaz khan, Arbaaz khan Son Arhaan Khan, Arhaan Khan, Arhaan Khan Spotted with Stem mom, Arhaan Khan-Sshu

सौतेले बेटे अरहान खान से बस 10 साल बड़ी हैं शूरा
अरबाज खान ने 1998 में मलाइका अरोड़ा से शादी की थी और साल 2017 में दोनों ने तलाक ले लिया था. 19 साल की इस शादी से कपल की एक बेटी है. अरबाज ने मलाइका से तलाक के 6 साल बाद पिछले साल शूरा खान से दूसरी शादी की. शूरा उम्र में अरबाज खान से कई साल छोटी हैं. शूरा खान की उम्र महज 31 साल है. वह अरबाज के बेटे अरहान से बस 10 साल बड़ी हैं.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.