Tue, Oct 20, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

अर्जुन कपूर ने तोड़ दिया मलाइका अरोड़ा का दिल, बोले- मेरा शादी करने का बिल्कुल भी…

बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर कपल मलाइका और अर्जुन कपूर इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं।

इसी कड़ी में कभी उन्हें डिनर डेट पर देखा जाता है, तो कभी उन्हें किसी पार्टी में देखा जाता है, जिसकी वजह से उनकी शादी की चर्चाएं तेज़ हो चुकी है। हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अपनी शादी को लेकर कई ख्वाहिश जाहिर की, तो वहीं अब अर्जुन कपूर ने भी अपनी शादी को लेकर एक बड़ा बयान दिया, जिसके बाद फैंस के बीच हड़कंप मच गया।

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर की फिल्म पानीपत का ट्रेलर रिलीज हो गया। इस मौके पर उन्होंने मीडिया से ढेर सारी बातचीत की। इसी सिलसिले में अर्जुन कपूर से उनकी निजी लाइफ के बारे में सवाल पूछा गया, जिसमें से एक सवाल उनकी शादी को लेकर भी था, लेकिन उसका जवाब उन्होंने बेहद अलग ही ढंग में दे दिया। दरअसल, अर्जुन कपूर के फैंस चाहते हैं कि अब वे शादी कर लें, लेकिन इस पर खुद उनकी सोच कुछ अलग ही है, जिसकी वजह से मलाइका का तो दिल ही टूट सकता है।

अर्जुन कपूर से पूछा गया कि वे शादी कब करेंगे? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि सच बताऊं तो मेरा शादी करने का कोई इरादा ही नहीं, क्योंकि मुझे अभी शादी करनी ही नहीं है। हालांकि, इसके पीछे उन्होंने वजह देते हुए कहा कि मेरे परिवार में अभी बहुत सी शादियां है, ऐसे में मैं अपनी शादी जल्दबाजी में नहीं करूंगा, लेकिन जब करूंगा, तो आप सभी को आमंत्रित करूंगा। मतलब साफ है कि अर्जुन कपूर ने साफ तौर पर शादी की अटकलों को पूरी तरह से खारिज कर दिया।

जहां एक तरफ मलाइका अरोड़ा अर्जुन से शादी करने का सपना देख रही है और उन्होंने हाल ही में पूरा वेडिंग ड्रीम बता दिया, तो वहीं दूसरी तरफ अर्जुन कपूर का तो शादी करने का मूड ही नहीं है, ऐसे में ज़रूर मलाइका अरोड़ा का दिल टूटा होगा। खैर, दोनों बहुत ही अच्छे कपल है, लेकिन फिर भी बॉलीवुड गलियारों में तो शादी को लेकर दोनों के ही बयान बहुत ही अलग अलग नज़र आ रहे हैं, ऐसे में इनके फैंस को इनके रिश्ते को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है।

पिछले दो साल से मलाइका और अर्जुन कपूर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते को हाल ही में ऑफिशियली किया है, जिसके बाद से उनकी शादी की चर्चाए होने लगी थी, लेकिन इस बार खुद अर्जुन कपूर ने पूर्ण विराम लगा दिया और कह दिया कि अभी शादी करने का कोई इरादा नहीं है। सूत्रों की माने तो मलाइका और अर्जुन कपूर के रिश्ते के लिए बोनी कपूर राजी नहीं है, जिसकी वजह से रिश्ते की बात आगे नहीं बढ़ पा रही है, ऐसे में आपको लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.