Tue, Oct 20, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

जेल से वीडियो कॉल पर पिता शाहरुख और मां गौरी से बात करते हुए फूट-फूटकर रोये आर्यन खान, मां भी खूब रोई…

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स केस में आर्थर रोड जेल में बंद है.

एनसीबी ने आर्यन को मुंबई से गोवा जा रही क्रूज से गिरफ्तार किया था. जिसके बाद किला कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. आर्यन जेल में न तो ठीक से खाना खा रहे हैं, न ही वहां का पानी पी रहे हैं. वह बिस्किट से अपना पेट भर रहे हैं.

जेल में आर्यन को पिता शाहरुख खान और मां गौरी की याद सता रही है, जिसके बाद आज आर्यन ने जेल से ही शाहरुख और गौरी से वीडियो कॉल पर 10 मिनट के लिए बातचीत की.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aryan Khan (@___aryan___)

जेल अधिकारी के अनुसार, ‘आर्यन खान ने आर्थर रोड जेल के अंदर से ही अपने पिता शाहरुख खान और मां गौरी खान से वीडियो कॉल पर बातचीत की.’ आपको बता दें कि जेल प्रशासन ने इस बात की पुष्टि कर दी है. यह कॉल सुरक्षाकर्मी की मौजूदगी में हुई है.

बताया ये भी जा रहा है कि जब आर्यन खान अपने माता-पिता से बात कर रहे थे, तो इस दौरान वह फूट-फूटकर रो रहे थे. अपने लाडले को यूं रोता देख गौरी कान बर्दाशत नहीं कर पाई और रोना शुरू कर दिया. जिसके बाद शाहरुख ने बेटे का हौसला बढ़ाया.

आपको बता दें कि हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक कोरोना की वजह से जेल में बंद सभी कैदी फोन के जरिए ही बात कर सकते हैं. ऐसे में सभी को हफ्ते में दो बार अपने परिवार वालों से वीडियों कॉल पर बाते करने की इजाजत है. नियमों के मुताबिक एक कैदी को उसके घर वालों से बात करने के लिए सिर्फ 10 मिनट का समय दिया जाता है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aryan Khan (@___aryan___)

आर्यन खान की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें नार्मल जेल में शिफ्ट किया गया है. जिसके बाद उन्हें अपना कैदी नंबर भी दे दिया गया है. आर्यन खान कैदी नंबर 956 है.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.