Tue, Oct 20, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

खूंखार कैदियों के बीच सुधरे आर्यन खान, NCB से बोले- बाहर निकल कर गरीबों की मदद करूंगा…

क्रूज ड्रग्स केस में शाहरुख खान का बेटा आर्यन इस वक्त आर्थर रोड जेल में बंद हैं।

जेल में बंद बेटे की हालत देखकर शाहरुख काफी परेशान है। लाख कोशिशों के बावजूद वे बेटे को जमानत नहीं दिलवा पा रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें को आर्यन की जमानत को लेकर अब 20 अक्टूबर को सुनवाई होगी, तब तक वे जेल में ही रहेंगे। वैसे, खबरों की मानें तो शाहरुख-गौरी अपने से वीडियो कॉल पर बात कर रहे हैं। कोविड-19 के नियमों के तहत जेल में 5 दिन क्वारंटाइन में रहने के बाद आर्यन को अन्य 5 कैदियों के साथ कॉमन बैरक में शिफ्ट कर दिया गया है। जेल के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार आर्यन ने वीडियो कॉल पर अपने पेरेंट्स से बात की है। नीचे पढ़ें जेल में आर्यन खान पर किस तरह की पाबंदियां लगाई गई है…

रिपोर्ट्स की मानें तो आर्यन खान के साथ भी अन्य कैदियों की तरह ही बर्ताव किया जा रहा है। सुपरस्टार का बेटा होने के बावजूद उन्हें अलग से कोई सुविधा मुहैया नहीं करवाई जा रही है। आर्थर रोड जेल में इस समय करीब 3200 कैदी बंद हैं, इनमें से कई खूंखार भी है।

shahrukh khan son in arthur road jail, these are the restrictions on aryan khan

आर्यन को 11 अक्टूबर को जेल की कैंटीन से खाना खरीदने के लिए पापा ने 4500 रुपये का मनीऑर्डर भेजा था। जेल के नियमों के हिसाब से वहां बंद कैदियों को केवल मनीऑर्डर से पैसे भेजे जा सकते हैं और इसके लिए भी अमाउंट फिक्स हैं।

जेल में आर्यन अन्य कैदियों की तरह ही रह रहे हैं, उन्हें सबके साथ 6 बजे सुबह उठना पड़ता है और 7 बजे सुबह नाश्ता दिया जाता है। शाम होते ही उन्हें अपने बैरक में लौटना होता है। इस तरह आर्यन पर कई तरह की पाबंदी भी लगाई गई है।

इस केस के बीच सामने आई एक रिपोर्ट्स की मानें तो आर्यन खान ने नरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारियों से वादा किया था कि वो जेल से बाहर आने के बाद गरीबों की मदद करेंगे। हाल ही में आर्यन की काउंसलिंग हुई थी।

आर्यन खान ने एनसीबी से बातचीत के दौरान कहा था- मैं एक दिन कुछ ऐसा करूंगा, जिससे आप सबको मुझपर गर्व होगा। वहीं, जेल में आर्यन को कैदी नं. एन956 के नाम से बुलाया जाता है। फिलहाल, वे जेल में अपने ही कपड़े पहन रहे हैं।

shahrukh khan son in arthur road jail, these are the restrictions on aryan khan

वहीं, विदेश में पढ़ रही आर्यन की बहन सुहाना खान भी भाई को लेकर काफी परेशान है। वे हर घंटे में अपने पेरेंट्स को फोनकर आर्यन की अपडेट ले रही है। वे भी मुंबई आना चाहती थी लेकिन उनके पेरेंट्स ने उन्हें ऐसा करने से मना कर दिया।

बता दें कि NCB ने 2 अक्टूबर को आर्यन खान सहित 8 आरोपियों को कार्डेलिया क्रूज से ड्रग्स पार्टी करते हुए गिरफ्तार किया था। बाद में सभी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें एनसीबी की रिमांड में भेज दिया गया था।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.