Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

BB OTT 3: ‘बिग बॉस’ से मोटी रकम लेकर बाहर हुई हैं वड़ा पाव गर्ल, स्टॉल लगाकर करती हैं इतनी कमाई, चौंकाने वाली है नेटवर्थ

कंट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ का तीसरा सीजन काफी चर्चा में है। शो में कंटेस्टेंट्स के बीच काफी तकरार देखने के लिए मिल रही है। वीकेंड का वार में कंटेस्टेंट की सांसे थमी रहती हैं कि कौन घर से बेघर होने वाला है। हर हफ्ते एक या दो कंटेस्टेंट को एविक्ट किया जाता है। ऐसे में ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ से अभी तक चार कंटेस्टेंट्स का पत्ता साफ हो चुका है। इसमें पायल मलिक, पौलमी दास, नीरज गोयत और मुनीषा खटवानी का नाम शामिल हैं। इसी में पिछले वीकेंड का वार में बाहर गईं चंद्रिका दीक्षित उर्फ वड़ा पाव गर्ल का नाम भी शामिल हो गया है। उन्हें घर से बेघर कर दिया गया है। अब वो अपने परिवार के पास लौट चुकी हैं। उन्होंने 24 दिन यानी कि घर में 3 हफ्ते बिताए हैं। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि वो अपने साथ कितनी रकम घर लेकर गई हैं।

‘बिग बॉस ओटीटी 3’ से वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित गेरा का हाल ही में एलिमिनेशन हुआ है। वो शो की स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट मानी जा रही थीं लेकिन, इस बीच उनके एलिमिनेशन ने सभी को हिलाकर रख दिया है। घर में अक्सर उनके विशाल पांडे के साथ झगड़े होते रहे हैं। इस बार नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट में अरमान मलिक, विशाल पांडे, शिवानी कुमारी और लवकेश कटारिया थे, जिसमें चंद्रिका का नाम भी शामिल था। इसी बीच अब उनकी कमाई की रकम सामने आई है। सभी के मन में था कि उन्होंने कितनी कमाई की है। ऐसे में सियासत डॉट कॉम की रिपोर्ट के हवाले से कहा जा रहा है कि चंद्रिका एक हफ्ते के लिए करीब 70 हजार रुपए चार्ज कर रही थीं। इस लिहाज से तीन हफ्ते में वो करीब 2.10 लाख रुपए का अमाउंट घर लेकर गई हैं।

एक दिन में स्टॉल से करती हैं इतनी कमाई

वहीं, अगर चंद्रिका दीक्षित की वड़ा पाव स्टॉल से होने वाली कमाई की बात की जाए तो उन्होंने इसका खुलासा एक बार खुद किया था। शो में एंट्री करने के बाद शुरुआती एपिसोड में उन्होंने खुलासा किया था कि वो एक दिन में 40 हजार रुपए की कमाई करती हैं। ये सुनकर घरवाले हैरान रह गए थे। उन्होंने ये भी कहा था कि कोई भी कमा सकता है। वो इतना कमाती हैं तो क्या हुआ। इसके लिए वो बहुत मेहनत करती हैं और दिनभर स्टॉल पर रहती हैं।

चंद्रिका दीक्षित की नेटवर्थ

इसके साथ ही अगर चंद्रिका दीक्षित की नेटवर्थ की बात की जाए तो मीडिया रिपोर्ट्स में ये करोड़ों में बताई जाती है। रिपोर्ट्स में वड़ा पाव गर्ल की नेटवर्थ 1 से डेढ़ करोड़ बताई जाती है। इतना ही नहीं, बताया जाता है कि चंद्रिका ने वड़ा पाल स्टॉल के अलावा हाल ही में एक कैफे भी खोला है, जहां वो वड़ा पाव बेचेंगी। वो सोशल मीडिया कैंपेन और ब्रैंड एंडोर्समेंट से भी मोटी कमाई करती हैं। वहीं, उनके पास एक लग्जरी कार भी होने का दावा किया गया था। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें चंद्रिका को फोर्ड मस्टैंग से निकलते हुए देखा गया था। इस कार की कीमत करीब 75 लाख रुपए बताई जाती है।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.