Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

हीरो पर भारी पड़े बॉलीवुड के ये 7 धांसू साइड रोल, एक की एक्टिंग देख पानी मांगने लगे बड़े एक्टर

फिल्मों में लीड और साइड हीरो होते हैं।

वैसे तो फिल्में लीड हीरो के ईर्द-गिर्द ही घूमती हैं लेकिन कई बार ऐसा होता है कि कोई साइड रोल भी लीड रोल पर भारी पड़ जाता है। आज जानिए उन किरदारों के बारे में जिन्होंने लीड हीरो को भी मात दे दी। देखें पूरी लिस्ट…

विजय राज (रन)विजय राज (रन)
शानदार एक्टर विजय राज ने वैसे तो हर फिल्म में ही एक यादगार रोल किया है लेकिन फिल्म रन वे सिद्धार्थ (अभिषेक बच्चन) के दोस्त का रोल करते हैं। उनके रोल और कौआ बिरयानी सीन को भला कौन भूल सकता है। पूरी फिल्म से ज्यादा तो लोग विजय राज के छोटे से सीन पर हंसे हैं।

चंकी पांडे (बेगम जान)चंकी पांडे (बेगम जान)
फिल्म बेगम जान में चंकी पांडे ने कबीर का रोल किया था। इस रोल के लिए उनके लुक ने तो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा ही, साथ में उनकी एक्टिंग ने भी लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया।

इरफान खान (हैदर)इरफान खान (हैदर)
शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म हैदर एक शानदार फिल्म है जिसे हर किसी ने सराहा। फिल्म में हर एक्टर ने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। इन्हीं में से एक दिवंगत एक्टर इरफान खान रहे जिन्होंने फिल्म में रूहदार के तौर पर गेस्ट अपीयरेंस दी। उनका रोल इतना दमदार था कि उसने मेन हीरो शाहिद कपूर को भी पीछे कर

चेल्लम सर (द फैमिली मैन 2)चेल्लम सर (द फैमिली मैन 2)
मनोज बाजपेयी, सामंथा अक्किनेनी की वेब सीरीज द फैमिली मैन 2 के किरदार चेल्लम सर ने पूरा इंटरनेट हिलाकर रख दिया था। पूरी सीरीज में वे महज 10 मिनट तक स्क्रीन पर आए और छा गए। उन पर हजारों मीम बने और ये रोल करने वाले साउथ एक्टर उदय महेश रातों रात हीरो बन गए।

रजत कपूर (स्कैम 1992)रजत कपूर (स्कैम 1992)
साल 2020 की सबसे हिट वेब सीरीज स्कैम 1992 में प्रतीक गांधी के बाद अगर किसी एक एक्टर के किरदार ने हर किसी को दीवाना बनाया तो वो रजत कपूर हैं जिन्होंने सीबीआई ऑफिसर के. माधवन का रोल निभाया था। इस सीरीज में रजत की एक्टिंग को लोगों ने खासा पसंद किया।

पंकज त्रिपाठी (मसान)पंकज त्रिपाठी (मसान)
विकी कौशल और श्वेता त्रिपाठी की फिल्म मसान में पंकज ने सत्या जी का रोल किया था। पूरी फिल्म में बस कुछ मिनटों के इस रोल ने पंकज को हर किसी की जुबां पर ला खड़ा किया। उनके डायलॉग्स ने तो खासी लोकप्रियता बटोरी।

अभिषेक बनर्जी (हथौड़ा त्यागी)अभिषेक बनर्जी (हथौड़ा त्यागी)
अमेजन प्राइम की वेब सीरीज पाताल लोक में अभिषेक बनर्जी ने विशाल हथौड़ा यानी कि हथौड़ा त्यागी का रोल किया है। उनके रोल को क्रिटिक्स के साथ-साथ फैंस ने भी खासा सराहा। हथौड़ा का रोल सीरीज में लीड के बराबर था, फिर भी जयदीप अहलावत को ज्यादा प्राथमिकता दी गई। सीरीज में अपने किरदार के चलते हथौड़ा त्यागी उर्फ अभिषेक लोगों के दिलों में बस गए थे।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.