Fri, Oct 23, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

Bobby Deol को देखते ही काजोल ने पहले ठीक किया ब्लाउज और फिर संभाली साड़ी, वीडियो देख हैरान हो रहे लोग

Kajol Met Bobby Deol: मशहूर एक्टर बॉबी देओल इन दिनों अपनी फिल्म ‘एनिमल’ की सफलता का आनंद उठा रहे हैं। इस फिल्म में उनके रोल के लिए उन्हें खूब सराहा जा रहा है। एक्टर भी लोगों द्वारा मिल रही वाहवाही से गदगद हैं और फैंस का कोटि-कोटि धन्यवाद कह रहे हैं।

इस बीच बॉबी देओल का एक वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में उनसे मिलती हुई काजोल दिखाई दे रही हैं। दोनों को साथ में देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों ना जाने कितने समय बाद मिल रहे हैं और काजोल बड़ी ही दिलचस्पी से बॉबी की बातें सुनती हुई नजर आ रही हैं।

इस वीडियो में जो चीज सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच रही है, वो है बॉबी को देखकर काजोल का बर्ताव। जी हां, काजोल जैसे ही बॉबी को देखती हैं वो वैसे ही कभी अपनी साड़ी ठीक करने लग जाती हैं तो कभी अपना ब्लाउज ठीक करती हैं। लेकिन इस दौरान उनका पूरा ध्यान बॉबी की बातों पर ही होता है।

आपको बता दें, साल 1997 में काजोल और बॉबी देओल एक ही फिल्म में नजर आए थे। इस फिल्म का नाम गुप्त था। फिल्म में काजोल ने एक निगेटिव किरदार निभाया था। फैंस बॉबी और काजोल की जोड़ी खूब भाई थी और यही वजह थी कि ये फिल्म सुपरहिट भी साबित हुई थी।

आपको बता दें कि बॉबी ने अपने 23 साल के फिल्मी करियर में 44 फिल्मों में काम किया लेकिन मात्र 3 हिट हुईं और ‘एनिमल’ उनकी चौथी हिट फिल्म है। बॉबी ने 1995 में टि्वंकल खन्ना के साथ फिल्म ‘बरसात’ से डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए बॉबी को बेस्ट डेब्यू एक्टर का फिल्म फेयर अवॉर्ड मिला था। बॉबी ने अपने करियर में 3 फिल्में ‘गुप्त’ (1997), ‘सोल्जर’ (1998) और ‘हमराज’ (2002) हिट दी थी। लेकिन 2002 के बाद उनके करियर का बुरा वक्त शुरू हो गया था। उन्हें काम तक मिलना बंद हो गया था। लेकिन फिर धर्मेंद्र और सलमान ने मिलकर बॉबी के करियर में जान फूंकने की कोशिश की।

बॉबी देओल को जब फिल्मों में सफलता नहीं मिली तो उन्होंने OTT का रुख किया और ‘आश्रम’ वेब सीरीज के जरिए वो लोगों के दिलों में छा गए। अब ‘एनिमल’ में उनके छोटे लेकिन दमदार रोल ने लोगों को फिर से उनका दीवाना बना दिया है। फिल्म से उनका एंट्री सॉन्ग काफी वायरल हो रहा है।

 

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.