Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

7 लड़कियों को धोखा देकर अक्षय कुमार ने की ट्विंकल से शादी, सुहागरात में खुला था बीवी का ऐसा राज…

इसमें कोई शक नहीं है कि आज अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना की जोड़ी बॉलीवुड की बेस्ट जोड़ियों में से एक है।

मगर एक समय ऐसा भी था जब अक्षय से शादी के लिए ट्विंकल ने उनके कई इम्तिहान लिए। जी हां, इन सब इम्तिहान को पार करने के बाद ही ट्विंकल ने शादी के लिए हां बोली थी। मुश्किल वक्त तब आया जब ट्विंकल की मां डिंपल कपाडिया अक्षय को गे समझ बैठी थी। चलिए जानते हैं खन्ना फैमिली का दामाद बनने के लिए अक्षय को क्या कुछ झेलना पड़ा…

डिंपल कपाड़िया को पसंद नहीं थे अक्षय

शुरूआत सास के इम्तिहान से ही कर लेते हैं जोकि अक्षय को पहले पसंद नहीं किया करती थी। जब अक्षय ने ट्विंकल से शादी की इच्छा जताई तो उन्होंने ट्विंकल को अक्षय के साथ लिव इन रिलेशन में रहने के लिए कहा ताकि वो जान सके कि अक्षय उनके लिए शादी मटीरियल है भी या नहीं?

PunjabKesari

ट्विंकल ने रखी थी शर्त

वहीं बेटी भी कुछ कम नहीं निकली। ट्विंकल ने शादी के लिए अक्षय के सामने एक शर्त रखी। दरअसल, उनकी शर्त थी कि अगर उनकी फिल्म मेला फ्लॉप हो गई तो वो अक्षय से शादी कर लेंगी अगर ना हुई तो वो शादी नहीं करेंगी। अक्षय का प्रपोजल भी ट्विंकल ने इसलिए स्वीकार किया था क्योंकि उस वक्त वो लंबे रिलेशनशिप से बाहर निकली थी और लाइफ से बार हो चुकी थी। इसलिए वो कुछ दिनों के लिए किसी के साथ एन्जॉय करना चाहती थी उन्होंने सोचा फिर अक्षय ही क्यों नहीं जोकि उन्हें पागलों की तरह चाहते भी थे।

अक्षय के प्यार में पड़ गई थी ट्विंकल

खैर, अक्षय के साथ टाइम पास करते-करते कब उन्हें प्यार हो गया ट्विंकल को भी नहीं पता चला। जब उन्हें लगा कि वो वाकई में अक्षय से प्यार करने लगी हैं तो उन्होंने जाकर अपनी मां से बात की। मां डिंपल अक्षय को लेकर पहले ही कंफ्यूज थी जिसके बाद उन्होंने अक्षय की हिस्ट्री जानने के लिए अपने आदमी लगा दिए। जब डिंपल को लगा कि सब ठीक है तब अक्षय को दामाद बनाने के लिए राजी हो गई।

ट्विंकल ने करवाया था अक्षय का मेडिकल टेस्ट

खैर, इम्तिहान का सिलसिला अब भी नहीं रूका। शादी से पहले ट्विंकल ने ऐसा कुछ किया जिसे सुनकर भी चौंक जाएगे। दरअसल, शादी से पहले ट्विंकल ने कुंडली मिलवाने के बजाए उन्होंने अक्षय का मेडिकल टेस्ट लिया था जिसमें ट्विंकल ने अक्षय से उनकी और फैमिली की हेल्थ से जुड़ी जानकारियों को लेकर सवाल पूछे थे। एक्ट्रेस ने कहा था, ‘लोग बच्चों के लिए शादी करते हैं इसलिए वह यह जानना चाहती थीं कि अक्षय के परिवार में कोई हरेडिटेरी बीमारियां तो नहीं हैं।’ यही वजह है कि ट्विंकल ने अक्षय के परिवार के मेल मेंबर्स के बाल कौन सी उम्र में गिरना शुरू हुए? उनकी रिश्तेदार की किस बीमारी से मौत हुई? जैसे कई सवाल पूछे थे।

PunjabKesari

हालांकि, ट्विंकल के इस टेस्ट में अक्षय पास हो गए। अक्षय ने एक इंटरव्यू में इस राज का भी खुलासा किया था कि शादी की पहली रात को ही वे समझ गए थे कि वे उससे लड़ाई में कभी नहीं जीत पाएंगे।

दूसरे बच्चे की लिए रखी ये शर्त

जब शादी के बाद दूसरे बच्चे की प्लानिंग की बात सामने आई तो ट्विंकल ने शर्त ऱखी थी कि अक्षय ढंग की फिल्मों में काम करना शुरू करेंगे तभी वे दूसरे बच्चे की प्लानिंग करेंगे, अक्षय ने वाइफ की बात मानकर फिल्मों के चयन पर गंभीरता से सोचना शुरू किया था।

अक्षय कुमार के अफेयर

बता दें कि अक्षय कुमार शुरुआत से ही दिलफेक इंसान थे जिनके अफेयर के किस्से ट्विंकल से पहले अक्षय का अफेयर पूजा बत्रा, रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी, रेखा, आयशा जुल्का, शिल्पा शेट्टी के साथ खूब मशहूर हुए। यहां तक की शादी के बाद भी उनका प्रियंका संग अफेयर रहा जिसके बाद ट्विंकल ने अक्षय को धमकी दी कि वो उनके साथ फिल्मों में काम नहीं करेंगे। अक्षय ने बीवी को छोड़ने के बजाए प्रियंका से दूरिया बनाना ही बेहतर समझा।

PunjabKesari

भई, ट्विंकल का अक्षय के प्रति ऐसा रवैया भी काफी हद तक ठीक है। शादी एक या 2 दिन का बंधन नहीं बल्कि पूरी जिंदगी का बंधन है इसलिए जिसके साथ हम उस जिदंगी को बिताने जा रहे हैं उस इंसान के बारे में पूरी जांच-पड़ताल करना भी ठीक हैं जोकि ट्विंकल और उनकी मां डिंपल ने किया।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.