Wed, Oct 28, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

Dharmendra Hema Malini Marriage: जब सौतेली मां से पहली बार मिली ईशा देओल, जानिए कैसा था धर्मेंद्र की पहली पत्नी का रिएक्शन

Dharmendra Hema Malini Marriage: बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र प्रोफेशनल के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खासी चर्चाओं में रहे. उनकी अपनी जिंदगी किसी फिल्म से कम नहीं रही. जब धर्मेंद्र को पहली पत्नी प्रकाश कौर से चार बच्चे थे उस वक्त उन्हें हेमा मालिनी से प्यार हो गया. हेमा भी उनकी प्यार में पागल थीं. हालांकि धर्मेंद्र के घर वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे और धर्मेंद्र-हेमा का प्यार आगे ना बढ़े इसके लिए तमाम कोशिशें कर रहे थे. धर्मेंद्र के माता-पिता ने तो सेट पर रहकर उन पर नजर रखनी शुरू कर दी थी. हालांकि फिर भी धर्मेंद्र और हेमा एक-दूसरे से शादी के बंधन में बंध गए. इस दौरान धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर ने उन्हें तलाक नहीं दिया था. ऐसे में दूसरी शादी के लिए धर्मेंद्र को इस्लाम धर्म कबूल करना पड़ा.

इस शादी के बाद कभी हेमा मालिनी धर्मेंद्र के पहले घर में नहीं गईं. धर्मेंद्र ने शादी के बाद हेमा के साथ रहने के लिए दूसरा घर लिया था. वो धर्मेंद्र से शादी के बाद कभी धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर से भी नहीं मिलीं. न ही उनकी बेटियां प्रकाश कौर के घर गईं. हालांकि इस नियम को एक बार उनकी बेटी ईशा देओल ने तोड़ा था और उनकी पत्नी प्रकाश कौर से भी मिली थीं.

धर्मेंद्र की पहली पत्नी से मिलीं हेमा मालिनी के बेटी ईशा देओल
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक बार ईशा देओल धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर से मिली थीं. हुआ यूं कि एक बार धर्मेंद्र के भाई अजित कौर काफी बीमार थे और उन्हें धर्मेंद्र की दोनों छोटी बेटियों ईशा और अहाना से मिलने की काफी इच्छा थी. उस वक्त ईशा उनसे मिलने धर्मेंद्र के पहले घर पर गई थीं.

सौतेली मां का ईशा से मिलने पर ऐसा था रिएक्शन
धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर की मुलाकात जब ईशा देओल से हुई तो उन्होंने बेहद गर्मजोशी से ईशा का स्वागत किया. ईशा को धर्मेंद्र के भाई अजित से उनके सौतेले भाई सनी देओल ने मिलवाया था.

Abdul Razik
Abdul Razik
Editor

Abdul Razik is an entertainment writer at News Zebra, covering Bollywood and the wider entertainment world with a focus on accurate, engaging storytelling.