Sat, Nov 7, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

गर्दन को सहलाया…बेडरूम में बुलाया, एक्ट्रेस ने 15 साल बाद डायरेक्टर की गंदी हरकत का किया खुलासा

Sreelekha Mitra On Ranjith: बंगाली सिनेमा की पॉपुलर अभिनेत्री श्रीलेखा मित्रा सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं. उन्होंने एक खुलासे से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा हैं. एक और जब पूरे देशभर में कोलकाता में हुई वीभत्स रेप-मर्डर की घटना से घमासान मचा हुआ है. ऐसे में श्रीलेखा ने अपने साथ हुई हैरेसमेंट की घटना का खुलासा किया है. एक्ट्रेस ने बताया कि वह इस घटना से काफी डर गई थीं इसलिए आज करीब 15 साल बाद इसके बारे में बात कर रही हैं. श्रीलेखा ने मलयालम फिल्म डायरेक्टर रंजीत पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

डायरेक्टर ने गलत ढंग से छुआ

श्रीलेखा मित्रा ने मलयालम डायरेक्टर रंजीत पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में दावा किया है कि रंजीत ने एक बार उन्हें अपने बेडरुम में बुलाया था और उन्हें गलत तरीके से छुआ था. ये घटना आज से करीब 15 साल पहले एक ऑडिशन के दौरान हुई थी. एक्ट्रेस के मुताबिक, ये घटना साल 2009 की है जब वे पालेरी माणिक्यम: ओरु पथिरकोलापथकाथिन्ते कथा (Paleri Manikyam: Oru Pathirakolapathakathinte Katha) का ऑडिशन देने गई थीं.

बेडरूम में बुलाया और गर्दन को सहलाया

श्रीलेखा के मुताबिक, फिल्ममेकर रंजीत ने मुझे अपने बेडरूम में बुलाया, वहां काफी अंधेरा था. आगे एक बालकनी थी. उन्होंने बातचीत के दौरान मेरे हाथों की चूड़ियों को छुआ जिससे मैं काफी अनकन्फर्टेबल हो गई थी. फिर मैंने प्रोफेशनल रहकर बातचीत जारी रखी. उन्होंने सोचा मैं कोई रिएक्शन नहीं दे रही हूं तो वह मेरी गर्दन को सहलाने लगे, मेरे शरीर को भी छूआ. जो बर्दाश्त करने लायक नहीं था. इससे मेरा पारा हाई हो गया था. ”

सारी रात होटल में डरी-सहमी रही

एक्ट्रेस इस घटना के बारे में आगे बताती हैं कि उन्होंने डायरेक्टर की मंशा को भापकर अपने ऑडिशन को अधूरा छोड़ दिया और उनसे माफी मांगकर कमरे से बाहर निकल आईं. उन्होंने यह भी कहा कि, यह घटना उनके लिए बेहद डरावनी और ट्रॉमा देने वाली थी. वह होटल आकर भी डरी और सहमी हुई थीं. उन्हें यह भी डर था कि शायद डायरेक्टर 10-12 लोगों को भेजकर उन्हें धमका सकता है.

रंजीत ने झूठे बताए हैरेसमेंट के आरोप

श्रीलेखा के आरोपों पर फिल्ममेकर रंजीत ने झूठे बताते हुए इन्हें खारिज किया है. उन्होंने कहा कि, श्रीलेखा सबकुछ झूठ बोल रही हैं. रंजीत ने इस पर सफाई दी और कहा,’ऑडीशन के दौरान फिल्म प्रोड्यूसर शंकर रामकृष्णन और अन्य लोग मौजूद थे. श्रीलेखा का ऑडीशन ठीक नहीं था, अब वह गलत एजेंडे से इस बात को उठा रही हैं. अगर वह कोई कानूनी कदम उठाती है, तो उसका उसी तरीके से जवाब दिया जाएगा.’

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.