Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

Fact Check- श्वेता तिवारी ने तीसरी बार रचाई शादी, इस एक्टर के साथ वायरल हुईं तस्वीरें, जानिए सच्चाई!

Fact Check Shweta Tiwati Marriage– श्वेता तिवारी को टीवी की शानदार अदाकाराओं में से एक माना जाता है। श्वेता तिवारी की उम्र 44 साल है लेकिन इसके बाद भी वो अपनी खूबसूरती और फिटनेस को लेकर खबरों का हिस्सा रहती हैं।

अक्सर उनके लुक्स की तारीफें होती हैं और फैन उनको काफी पसंद करते हैं। लेकिन इस वक्त कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें दावा किया जा रहा है कि श्वेता तिवारी ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से शादी कर ली है।

वायरल तस्वीरों को लेकर हमने Fact Check किया और पता किया है कि ये तस्वीरें सच हैं या फर्जी हैँ। बता दें कि श्वेता तिवारी ने अब तक सिर्फ दो शादियां की हैं और दोनों से उनका तलाक हो चुका है।

क्या है शादी की तस्वीरें की सच्चाई

श्वेता तिवारी ने विशाल आदित्य से शादी कर ली है ये बात पूरी करह से फर्जी है। फैक्ट चेक में पता चला है कि किसी ने उनकी तस्वीरों को एडिट करके वायरल कर दिया है। श्वेता तिवारी सिंगल हैं और वो अपने बच्चों के साथ वक्त गुजारती हैँ। श्वेता तिवारी की एक बेटी भी है जिसका नाम पलक तिवारी है और मशहूर एक्ट्रेस हैँ। श्वेता तिवारी फिलहाल किसी को डेट नहीं कर रही हैं।

क्या बोले लोग

इस फेक तस्वीर और खबर पर लोग रिएक्ट कर रहे हैं। जिसने ये पोस्ट की है उसमें रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ”ये नहीं रुकेगी वह बहुत तेजी से पति को कपड़े की तरह बदल रही है।” एक ने लिखा, ”ये फेक खबर है।” एक ने लिखा, ”वाह मुबारक हो।” एक ने लिखा, ”वह उन्हें खतरों की खिलाड़ी में मम्मी कहकर बुलाते थे।” एक ने लिखा, ”यह उसका जीवन है. आप लोग कौन होते हैं न्याय करने वाले?” इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.