Thu, Oct 29, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

Gadar 2 ने खत्म की deol family की दरार, सालों बाद साथ दिखा Hema-Dharmendra का परिवार

बॉलीवुड एक्टर Sunny Deol इन दिनों अपनी फिल्म Gadar 2 को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनकी फिल्म को रिलीज हुए दो दिन हो चुके हैं और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन 40 करोड़ रुपये तक का कलेक्शन किया तो वहीं दूसरे दिन भी 35 करोड़ के आस-पास का कलेक्शन किया, जिसके बाद अब संडे (13 अगस्त) को फिल्म की और अच्छी कमाई की उम्मीद की जा रही है। इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ कमाल की फोटो-वीडियो वायरल हो रही है, जो फैंस को चौंका रही हैं।

दरअसल, इस फिल्म ने एक कमाल बॉक्स ऑफिस पर दिखाने के साथ-साथ रियल लाइफ में भी कर दिखाया है। फिल्म Gadar 2 की स्क्रीनिंग पर देओल परिवार एक साथ नजर आया। जी हां… अपने भाई सनी की फिल्म के स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए बहन Esha Deol और Ahana Deol सनी और Bobby Deol के साथ नजर आईं।

 

 

Gadar 2 की प्रमोशन में साथ नजर आए सौतेले भाई-बहन
परिवार की काफी सारी फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।, जिनमें चारों भाई-बहन एक साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। हालांकि, इसी साल सनी देओल के बेटे Karan Deol की शादी में ईशा और अहाना देओल को नहीं देखा गया। ऐसे में फिल्म (Gadar 2) की स्क्रीनिंग पर चारों भाई-बहनों को साथ देख फैंस को हैरानी के साथ-साथ काफी खुशी भी हो रही है।

 

 

40 सालों बाद साथ नजर आए चारों भाई-बहन
बात दें कि बॉलीवुड सुपरस्टार धर्मेंद्र ने दो शादियां की थी। उनकी पहले पत्नी प्रकाश कौर (Prakash Kaur) से उनके दो बेटे हैं सनी और बॉबी देओल। वहीं दूसरी शादी एक्टर ने अपने दौर खूबसूरत एक्ट्रेस Hema Malini से की थी, जिनसे उनकी दो बेटियां हैं ईशा और अहाना देओल हैं। खास बात ये है कि ऐसा मौका 40 साथ बाद आया है जब चारों भाई-बहन एक साथ नजर आ रहे हैं, जो फैंस भी काफी सरप्राइज कर रहा है।

Abdul Razik
Abdul Razik
Editor

Abdul Razik is an entertainment writer at News Zebra, covering Bollywood and the wider entertainment world with a focus on accurate, engaging storytelling.