Sun, Oct 25, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

Gadar 2: सनी देओल के हथौड़ ने मचाया कोहराम, चौथे दिन किया इतने करोड़ का कारोबार

Sunny Deol और Ameesha Patel स्टारर फिल्म Gadar 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है। दर्शक लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे और जब मूवी ने 11 अगस्त को सिनेमाघरों पर दस्तक दी थी को डे वन से ही इसने फैंस को थिएटर्स में खींच लिया और ओपनिंग डे वाले दिन ही अच्छी कमाई कर सभी को हैरान कर दिया है। हर दिन फिल्म अपने बिजनेस में अच्छा खासा इजाफा कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए 4 दिन पूरे हो चुके हैं ऐसे में गदर 2 का चौथे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने अपनी रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार को कितने करोड़ का बिजनेस किया है।

क्या है सिनेमाघरों के बाहर का आलम
आपको बता दें कि सनी देओल की गदर 2 ने सिनेमाघरों में गदर मचाया हुआ है। थिएटर के बाहर फिल्म देखने वालों की लंबी-लंबी लाइन देखकर इस बात का अंदाजा लग जाता है कि लोगों में इस मूवी को लेकर कितनी क्रेज है। तारा सिंह के रोल में सनी ने और सकीना के रोल में अमीषा पटेल ने सभी फैंस को अपना दीवाना बना लिया है। हर कोई उनके किरदारों की जमकर तारीफ करता दिख रहा है। हर शो हाउसफुल जा रहे हैं और लोग टिकट की लंबी लाइन में खड़े अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब फिल्म का चौथे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है जो ये बताता है कि फिल्म का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। चलिए हम गदर 2 के डे वाइज कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

फिल्म के कलेक्शन पर डालें एक नजर
सनी और अमीषा की फिल्म ने अपने ओपनिंग डे यानी 11 अगस्त 2023 को 40.1द करोड़ का बिजनेस किया था।
12 अगस्त 2023 यानी शनिवार को फिल्म ने अपने खाते में 43.08 करोड़ की कमाई कर आगे की बढ़त की।
13 अगस्त 2023 यानी रविवार को फिल्म ने 51.70 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर सभी को हैरान कर दिया।

वहीं अब बात फिल्म के चौथे दिन की कमाई की करें तो, उसने 14 अगस्त 2023 यानी सोमवार को 33 करोड़ रुपये की कमाई कर ये साबित कर दिया की सनी के हथौड़े में दम है। अब फिल्म के कुल कलेक्शन की करें तो वो 167.88 करोड़ रुपये हो गया है।

15 अगस्त पर ‘Gadar 2’ के 200 करोड़ क्लब हो सकती है शामिल
Gadar 2 की कमाई और लोगों का क्रेज देखते हुए कह सकते हैं कि 15 अगस्त के दिन फिल्म की कमाई में भारी इजाफा होने के चांस हैं। ऐसे में कह सकते हैं कि गदर 2 200 करोड़ के क्लब में अपनी जगह पक्की कर सकती है।

Abdul Razik
Abdul Razik
Editor

Abdul Razik is an entertainment writer at News Zebra, covering Bollywood and the wider entertainment world with a focus on accurate, engaging storytelling.