Sun, Nov 1, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

Honey Singh Divorce: 12 साल बाद हुआ हनी सिंह का तलाक, पत्नी ने लगाया था घरेलू हिं’सा का आरोप

रैपर सिंगर हनी सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. उनका पत्नी शालिनी से तलाक हो गया है. लंबे समय से मशहूर सिंगर अपनी शादीशुदा लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए थे. आखिरकार, दिल्ली की फैमिली कोर्ट ने कपल को अलग होने की मंजूरी दे दी है. फैमिली कोर्ट ने हनी सिंह और उनकी पत्नी के बीच ढाई साल पुराने मुकदमे का निपटारा करते हुए, दोनों पक्षों के तलाक को मंजूर कर दिया है.

ढाई साल से चल रहा था केस

हनी सिंह और शालिनी तलवार के तलाक का मामला ढाई साल से कोर्ट में चल रहा था. फाइनली इस पर फैसला आया है. शालिनी ने हनी पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था. कोर्ट ने तलाक को मंजूरी देने से पहले हनी सिंह से आखिरी बार पूछा कि क्या वह अब भी अपनी पत्नी के साथ रहने की कोशिश करना चाहते हैं? इस पर हनी सिंह ने जवाब दिया कि अब साथ रहने का कोई भी औचित्य नहीं है. अब साथ रहना नामुमकिन है. हनी की इस बात पर शालिनी ने भी हामी भरी. कोर्ट में दोनों पक्ष अलग रहने की रजामंदी पर पहुंचे.

साथ ही हनी और शालिनी ने एक दूसरे पर लगाए आरोप भी वापस ले लिए. लेकिन कपल के बीच किन शर्तों को लेकर तलाक फाइनल हुआ, इसे बंद लिफाफे में सील रखा गया है. तलाक की सुनवाई में हनी सिंह के साथ मेटलॉ ऑफिस के पार्टनर ईशान मुखर्जी, अधिवक्ता अमृता चटर्जी और जसपाल सिंह रहे थे.

हनी सिंह को शालिनी से तलाक के लिए देनी पड़ी कितनी मोटी रकम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शालिनी तलवार ने हनी सिंह से एलिमनी के लिए 10 करोड़ की मांग की थी। लेकिन अब 1 करोड़ रुपये की एलिमनी पर समझौता हुआ है। बता दें कि साल 2021 में शालिनी तलवार ने सिंगर और उनके परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

सिंगर पर लगे थे कई गंभीर आरोप

अलावा शालिनी का कहना था कि, हनी सिंह ने उन्हें चीट किया है, रैपर का दूसरी महिलाओं के साथ भी शारीरिक संबंध था और पैसों को लेकर भी उनके साथ फ्रॉड किया गया है। वहीं इन आरोपों पर हनी सिंह ने कहा था कि ‘कई बार मेरे गानों का मजाक बनाया गया। अपनी हेल्थ को लेकर निगेटिवर खबरों को लेकर भी मैंने कभी कोई बयान नहीं दिया। लेकिन इस तरह के आरोपों पर चुप्पी साधना मुझे ठीक नहं लगा। मेरे खिलाफ इतने गंभीर आरोप लगने से मं बहुत ज्यादा दुखी हूं।’

घरेलू हिंसा का शिकार शालिनी

बता दें, पिछले साल सितंबर में हुई सुनवाई के बाद हनी सिंह ने समझौते के फैसले के तहत अपनी पत्नी शालिनी को एक करोड़ रुपए का डिमांड ड्राफ्ट भी सौंपा था. वहीं, शालिनी ने हनी पर आरोप लगाते हुए कहा था, कि वो डर के साए में जी रही थी. क्योंकि हनी सिंह और उसके परिजन उस पर मानसिक, शारीरिक, भावनात्मक, यौ’न और आर्थिक हिं’सा करते थे.

हनी सिंह और शालिनी तलवार न लव मैरिज की थी. दोनों ने एक दूसरे को लंब समय तक डेट किया था. इसके बाद कपल ने 2011 में दिल्ली के एक गुरुद्वारे में सिख रीति रिवाजों के अनुसार फेरे लिए थे. हनी ने काफी सीक्रेट तरह से शादी की थी. रैपर ने एक रिएलिटी शो के दौरान इस बात का खुलासा किया था. उनकी शालिनी संग अफेयर की खबरें आने लगी थी. इसके बाद उन्होंने बताया कि वो शादीशुदा हैं और उनकी शादी को तीन साल हो चुके हैं.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.