Fri, Oct 23, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

‘मै भी तहजीब-तमीज वाली हूं, हमारी तरबियत देखनी है तो घर आइए- उर्फी जावेद

अपने अतरंगी फैशन को लेकर सुर्खियों में आने वाली उर्फी जावेद ने अब अपना अगला कदम बढ़ा दिया है। उर्फी ने बता दिया है कि आप उनको ट्रोल कर सकते हैं, उनको नापसंद कर सकते हैं लेकिन उनको इग्नोर नहीं कर सकते हैं।

इस वक्त उर्फी अपने वेब शो ‘फॉलो कर लो यार’ को लेकर चर्चा में हैं जो कि 23 अगस्त को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुआ है। इसको लेकर उर्फी जावेद ने इस शो को लेकर ‘फिल्मीबीट’ से एक्सक्लूसिव बातचीत की है।

पढ़िए इंटरव्यू के प्रमुख अंश:

Q. वेब सीरीज ‘फॉलो कर लो यार’ के बारे में कुछ बताइए? इसका आईडिया कैसे आया?

A. ये आईडिया मुझे नहीं आया, ये मार्केट में बहुत समय से चल रहा है। लेकिन ये अभी तक इतना था नहीं। खान सिस्टर्स गौहर और निगार का शो आया था बहुत साल पहले। तो ये आईडिया है मार्केट में।

Q. क्या फॉलो कर लो यार उर्फी जावेद की बायोपिक है?

A. नहीं, ये सिर्फ फॉलो रियालिटी शो है, मैने किया क्या है? मैं मरी नहीं हूं अभी तक। आप किसी ऐसे इंसान पर बायोपिक कैसे बना सकते हैं जिसने लाइफ में कुछ किया ही नहीं है। ये सिर्फ एक फॉलो रियालिटी शो है। इसमें मेरे आगे पीछे कैमरे थे दो महीने तक जो मुझे फॉलो कर रहे थे।

urfi javed interview

Q. तहजीब के शहर लखनऊ से हैं आप, कब दिमाग में आया कि अपने फैशन से लोगों को हैरान करना है? आपने बोला था कि आप इंडिया की किम कर्दशियन बनना चाहती हैं?

A. मैं आपको तहजीब वाली नहीं लगती क्या? मैं भी तहजीब वाली हूं, आप कभी हमारे घर आइए। हम आपको अपनी तहजीब, तमीज और तर्बियत सब दिखाएंगे। मैने ट्रेलर में मजाक में बोल दिया था कि मैं इंडिया की किम कर्दशियन बनना चाहती हूं। मेरा ऐसा कोई लक्ष्य नहीं है, मुझे अभी तो बस अपना करना है।

Q. आपकी फैमिली में कई लोग हैं, आपकी बहनों से आपका रिश्ता कैसा है? कभी झगड़ा होता है?

A. जिनके भाई बहन होते हैं बहुत झगड़े होते हैं, हमारा तो उम्र का अंतर इतना है नहीं एक या दो साल ही है। जो सबसे छोटे वाले हैं वो इतना मानते नहीं है और उनसे भी बहुत झगड़े होते हैं।

urfi javed interview

Q. आपके कपड़ों को लेकर जो आज तक सबसे बुरी बात आपने सुनी है? इसके बाद फूट फूटकर रोईं हों?

A. रोते तो सभी हैं यार, कभी कभी तो बुरा लग ही जाता है सबको। मुझे ये याद है कि मैं रोई थी लेकिन मुझे ये याद नहीं है कि किसी ने क्या कहा था।

Q. इस सीरीज फॉलो कर लो यार के लिए कैसे अप्रोच किया गया?

A. करीब 2 साल पहले मुझसे बोला गया था कि हम शो बनाना चाहते हैं। ऐसे ऐसे कैमरा आपको फॉलो करेंगे, आप जो करती हैं आप करिए, हम उसको दिखाएंगे फिर। मैने कहा कि वाह ये तो अच्छा आइडिया है। जब अमेजन ने अप्रोच किया तो मैने हां बोल दिया।

urfi javed interview

Q. बॉलीवुड में किस एक्टर के साथ स्क्रीन साझा करना चाहती हैं?

A. किसी एक्टर ने आजतक मेरा नाम नहीं लिया तो मैं क्यों किसी एक्टर का नाम लूं। मैं किसी की फेवरिट नहीं हूं बॉलीवुड में तो मैं क्यों किसी का नाम लूं। अगर कोई आपको इंपॉर्टेंस नहीं देगा तो क्या आप किसी को इंपॉर्टेंस देंगे? आप सबके बारे में बात करें और कोई आपके बारे में बात ना करें, क्यों? आज तक किसी ने मेरी तारीफ नहीं की सिर्फ करीना ने की है, तो सिर्फ करीना के साथ काम करना है मुझे।

urfi javed interview

Q. आप फैशन सेंसेशन हैं, बॉलीवुड की किस एक्ट्रेस को अपना स्टाइलिस्ट बदलने की जरूरत है? कोई राय जो आप देना चाहें?

A. मेरी क्या औकात है, मैं तो कुछ भी पहनकर निकलती हूं। ये तो छोटा मुंह और बहुत बड़ी बात हो जाएगी। मेरा खुद का फैशन इतना अजीब है कि मैं किसी और के बारे में क्या कमेंट करूंगी। इसलिए चुप रहना ही सही है।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.