Fri, Oct 23, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

‘अगर मेरी बेटी को Kiss किया तो मैं उसके होंठ काट डालूंगा’, जानिए शाहरुख खान ने किसे दी थी ये धमकी..

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान पूरी दुनिया पर राज करते हैं। उनकी एक्टिंग के सभी कायल हैं।

वह सालों से इंडस्ट्री में काम करते आ रहे हैं और अब तक कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके हैं। हालांकि, एक्टिंग के अलावा लोगों को उनकी एक आदत काफी पसंद है और वो है अपने परिवार के लिए प्यार। सभी जानते हैं कि शाहरुख अपने परिवार के लिए काफी प्रोटैक्टिव हैं और उन्हें हर खुशी देने की कोशिश करते हैं। वह खासतौर पर सुहाना के काफी करीब हैं। सुहाना के लिए कभी-कभी वह ओवर प्रोटैक्टिव हो जाते हैं। एक बार तो शाहरुख ने सुहाना के बॉयफ्रेंड के लिए कह दिया था कि अगर किस किया तो होंठ काट दूंगा।

दरअसल, एक बार शाहरुख खान एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में पहुंचे थे। इस दौरान ने कई बातों का खुलासा किया। वहीं, शाहरुख ने बेटी सुहाना के बॉयफ्रेंड के लिए कुछ ऐसा कह दिया जिससे उनका प्रोटैक्टिव नेचर साफ झलक रहा था।

करण जौहर आलिया से पूछते हैं कि उनका पहला बॉयफ्रेंड किस उम्र में बना था। इस पर वह कहती हैं कि उनका पहला बॉयफ्रेंड 16 साल की उम्र में बना था। तभी फौरन करण शाहरुख से कहते हैं कि ‘आपकी बेटी 16 साल की है, क्या आप उस इंसान को मार डालेंगे अगर उसने आपकी बेटी को किस किया?’ इस पर शाहरुख खान कहते हैं कि ‘मैं उसके होंठ काट दूंगा।’ इसके बाद करण कहते हैं कि मुझे ये बात पता थी। साथ ही करण कहते हैं कि शाहरुख की बेटी 16 साल की है और अगर उन्हें लगता है कि उसका एक ब्वॉयफ्रेंड है, तो बस काम खत्म। उनका ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान पिछली बार फिल्म जीरो में नजर आए थे। इस फिल्म के जरिए उन्होंने कुछ नया करने की कोशिश की थी लेकिन फिल्म सफल नहीं हो पाई। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। इसमें उनके साथ अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ लीड रोल में थीं। इसके बाद से ही शाहरुख ने बड़े पर्दे से दूरी बना ली थी और किसी अच्छी स्क्रिप्ट का इंतजार कर रहे थे। अब वह जल्द ही पठान में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल में हैं।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.