Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

इलियाना डिक्रूज ने कर ली है बॉयफ्रेंड से शादी? सामने आई एक्ट्रेस के मिस्ट्री मैन की पहचान, ये है नाम

Ileana D’cruz Mystery Man Revealed: इलियाना डिक्रूज ने एक बेटे को जन्म दिया है. एक्ट्रेस ने एक पोस्ट के जरिए अपने न्यू बॉर्न बेबी की फोटो के साथ नाम का खुलासा किया है. इलियाना ने अपने बेटे का नाम कोआ फीनिक्स डोलन रखा है. वहीं अब तक एक्ट्रेस के अपने बच्चे के पिता की पहचान का खुलासा नहीं हो किया था. लेकिन अब खबर आई है कि इलियाना के मिस्ट्री मैन का नाम माइकल डोलन है और एक्ट्रेस ने उनसे शादी कर ली है

डीएनए इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक इलियाना के बॉयफ्रेंड का नाम माइकल डोलन है. एक्ट्रेस ने अपने पार्टनर से शादी भी कर ली है. रिपोर्ट में बताया गया है कि मैरिज रजिस्ट्री डिटेल्स के मुताबिक इलियाना ने इसी साल 13 मई को माइकल डोलन से शादी की है. हालांकि उन्होंने शादी कहां की है इसकी कोई जानकारी नहीं है. गौरतलब है कि इलियाना ने एक बार व्हाइट वेडिंग गाउन पहने फोटोशूट की फोटोज भी शेयर की थी. कहा जा रहा है कि शायद वह एक्ट्रेस की शादी की फोटोज हो सकती हैं.

क्या है इलियाना के बेटे के नाम का मतलब?
इलियाना के बेटे का नाम कोआ फीनिक्स डोलन रखा है. Thebump.com के मुताबिक कोआ नाम का मतलब योद्धा या बहादुर, बहादुर साहसी और निडर होता है. अपने बेटे की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ‘कोई भी शब्द यह नहीं बता सकता कि हम अपने प्यारे बेटे का दुनिया में स्वागत करते हुए कितने खुश हैं… दिल बहुत भरा हुआ है…’

इलियाना ने की थी मिस्ट्री मैन की तारीफ
बता दें कि इलियाना ने जून में माइकल के साथ अपनी एक मोनोक्रोम तस्वीर शेयर की थी. इसके साथ उन्होंने अपने पार्टनर की तारीफ करते हुए लिखा- ‘और जिन दिनों मैं खुद के लिए काइंड होना भूल जाती हूं, यह प्यारा आदमी मेरी चट्टान रहा है. जब उसे लगता है कि मैं टूटने लगी हूं तो उसने मुझे पकड़ लेता है और आंसू पोंछता है, और मुझे मुस्कुराने के लिए चुटकुले सुनाता है. या बस गले लगाने की पेशकश करता है जब वह जानता है कि मुझे उस पल में यही चाहिए और अब सब कुछ इतना मुश्किल नहीं लगता है.’

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.