Sat, Nov 7, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

क्या सोनाक्षी सिन्हा हैं प्रेग्नेंट? दुपट्टे से किया पेट कवर! चेहरे का ग्लो देखते ही शुरू हो गई गुडन्यूज की चर्चा

मंगलवार को डिजाइनर विक्रम फडनीस का भव्य फैशन वीक देखने को मिला. जहां बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर दिलकश अंदाज दिखाती नजर आईं. वह हसबैंड और एक्टर जहीर इकबाल के साथ पोज देती दिखीं. मगर दबंग एक्ट्रेस को देखकर एक बार फिर प्रेग्नेंसी रूमर्स शुरू हो गए. ये बातें तब शुरू हुईं जब नेटिजन्स ने एक्ट्रेस का लेटेस्ट लुक देखा. लोग कयास लगा रहे हैं कि क्या सोनाक्षी सिन्हा प्रेग्नेंट हैं?
विक्रम फडनीस के इंडस्ट्री में 35 साल पूरे होने के मौके पर शानदार कार्यक्रम रखा गया. जहां विंटेज इंडिया थीम पर 100 मॉडल्स ने पुराने आउटफिट में रैंप वॉक किया. इस दौरान सलमान खान भी कार्यक्रम की शान बने और बेहद अट्रैक्टिव लुक में नजर आए. 

फिर उड़ी सोनाक्षी सिन्हा की प्रेग्नेंसी की बातें
मगर इस फैशन इवेंट के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने सबका ध्यान खींचा. वह लाल रंग के खूबसूरत फूल वाले अनारकली सूट में नजर आईं. वहीं ब्लैक कुर्ते ट्राउजर के साथ जहीर ने भी पोज दिए. मगर प्रेग्नेंसी की खबरें तब उ़ी जब फैंस ने देखा कि रेड कार्पेट पर पोज देते हुए सोनाक्षी ने दुपट्टे और हाथ से पेट ढका हुआ था.
फैंस लगाने लगे कयास
सोनाक्षी सिन्हा के वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी को लेकर कयास लगाने लगे. एक फैन ने लिखा, ‘ओह ये क्या प्रेग्नेंट हैं?’. जबकि दूसरे ने कहा, “यह तो प्रेग्नेंट लग रही हैं.” तीसरे ने लिखा, “मुझे लगता है वो प्रेग्नेंट हैं.” खैर ये सब अभी रूमर्स हैं. सोनाक्षी और जहीर ने इस बारे में अभी तक रिएक्ट नहीं किया है.

पहले भी उड़ चुकी प्रेग्नेंसी की बातें
ये पहली बार नहीं है. सोनाक्षी सिन्हा को लेकर पहले भी प्रेग्नेंसी की बातें हो चुकी हैं. इसी साल शुरुआत में सोनाक्षी सिन्हा को लेकर ऐसी ही अटकलें चल रही थीं. तब सोनाक्षी ने फनी अंदाज में लोगों को जवाब देते हुए इन बातों को फर्जी बताया था. उन्होंने कहा था कि शादी के बाद बस उनका वजन बढ़ गया है. पति ज्यादा खिलाते हैं.
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी
सोनाक्षी और जहीर ने कई साल एक दूसरे को डेट करने के बाद 23 जून 2024 को शादी रचाई थी. दोनों ने बहुत ही सादगी के साथ अपने घर पर शादी की. फिर एक बड़ी सी पार्टी होस्ट की. जहां तमाम सितारे नजर आए थे.
NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.