Sat, Oct 24, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी में जाह्नवी कपूर ने मचाया था बवाल, काटी थी हाथ की नस, खुद को कहा एक्टर की ‘पहली पत्नी’

Abhishek Bachchan Aishwarya Rai: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय तलाक की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं हैं। हालांकि अभिषेक ने इन अफवाहों अब विराम लगा दिया और कहा कि वह अब भी शादीशुदा हैं।

बता दें कि, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी साल 2007 में हुई थी। लेकिन ये इतना आसान नहीं था। कपल की शादी को उनके परिवार वालों ने भले ही प्राइवेट रखा लेकिन जाह्नवी कपूर ने इसे रोकने के लिए खूब ड्रामा किया। यहां तक कि एक्ट्रेस ने अपनी हाथ की नस भी काट ली थी।

Aishwarya Rai

 

 

दरअसल, जाह्नवी कपूर ने दावा किया था कि साल 2006 में अभिषेक बच्चन ने उनसे गुपचुप शादी कर ली थी। यहां तक कि एक्ट्रेस ने ये भी कहा था कि उन्होंने दो साल तक अभिषेक को डेट किया था। लेकिन जैसे ही जाह्नवी ने अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी की खबर सुनी तो उन्होंने एक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। हालांकि एक्ट्रेस के पास शादी का कोई भी सबूत नहीं था।

जाह्नवी कपूर ने अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी बहुत रुकवाने की कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाईं। यहां तक कि उन्होंने बच्चन परिवार के घर के बाहर खूब बवाल भी किया था और अपनी हाथ की नस काट ली जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जाह्नवी की इस हरकत की वजह से बच्चन परिवार में शादी का जश्न फीका पड़ गया था।

आपको बता दें कि, जाह्नवी ने ऐश्वर्या राय पर पति छीनने का आरोप लगाया था। अगर आपको लग रहा है ये जाह्नवी कपूर श्रीदेवी की बेटी हैं तो ऐसा नहीं है। बल्कि हम बात कर रहे हैं, 2005 से 2007 के बीच में मॉडल और डांसर रही जान्हवी कपूर की। साल 2005 में उन्होंने अभिषेक की फिल्म दस के एक गाने ‘दस बहाने’ में बैकग्राउंड डांसर के रूप में काम किया था।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.