Fri, Oct 23, 2026
🔍 ▶️
OffBeat

Jio के 365 दिनों वाले ऑफर ने मचा दी धूम, बार-बार के रिचार्ज कराने के झंझट से मिला साल भर के लिए छुटकारा

देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस ने देश में अपनी छठी एनिवर्सरी मनाने के लिए एक नया सालाना पेश किया है। सालाना का मतलब है कि इसकी वैलिडिटी 365 दिनों की है। ये 2,999 रुपये का एक नया रिचार्ज प्लान है। बता दें कि नया रिचार्ज प्लान प्रीपेड यूजर्स के लिए उपलब्ध है और 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। आगे जानिए इस प्लान के बेनेफिट।

क्या हैं फायदे

डेटा और कॉलिंग बेनिफिट्स के अलावा जियो के नये एक साल वाले प्लान में डिज्नी+ हॉटस्टार मोबाइल सब्सक्रिप्शन के साथ-साथ जियोसिनेमा, जियो टीवी और अन्य जैसे जियो सप्लीमेंट्री ऐप का एक्सेस भी मिलेगा।

कहां से करें रिचार्ज

प्लान को माईजियो ऐप, जियो की वेबसाइट या अन्य प्रमुख रिचार्ज प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकता है। इस प्लान को ‘जियो छठी एनिवर्सरी ऑफर’ के रूप में पेश किया गया है। यह प्लान डेली 2.5 जीबी डेटा प्रदान करता है, जिससे कुल डेटा लाभ 912.5 जीबी हो जाता है। इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस भी शामिल हैं।

फ्री डिज्नी हॉटस्टार

मुफ्त डिज्नी हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन की तलाश करने वाले जियो ग्राहक जियो के 499 रुपये के रिचार्ज प्लान को भी चुन सकते हैं, जो जियो ऐप्स के फ्री एक्सेस के साथ ओटीटी ऐप (डिज्नी हॉटस्टार) का 1 साल का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी देते हैं। ये प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस के साथ डेली 2 जीबी डेटा बेनेफिट के साथ भी आता है। मगर यह केवल 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ एक छोटी अवधि का प्लान है।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.