Fri, Oct 23, 2026
🔍 ▶️
OffBeat

Jio ने फिर से मचाया तहलका, 3 महीने तक रिचार्ज का झंझट हुआ ख़त्म, मिल रहा फ्री अनलिमिटेड कॉल और डाटा

Reliance Jio जल्द ही देश में 5G नेटवर्क रोलआउट करने की तैयारी कर रही है। मुकेश अंबानी की लीडरशिप वाली जियो देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी बन गई है। 4G के साथ देश की टेलिकॉम इंडस्ट्री में धूम मचाने वाली रिलायंस जियो के पास एक बड़ा यूजर बेस है। जियो अपने ग्राहकों के लिए अलग-अलग प्राइस और डेटा कैटिगिरी में रिचार्ज प्लान ऑफर करती है। Reliance Jio Recharge Plan की बात करें तो 1,199 रुपये वाले प्लान में 3 जीबी डेटा हर दिन मिलता है। अगर आप हर दिन ज्यादा डेटा इस्तेमाल करने वाले यूजर हैं तो यह रिचार्ज प्लान आपके लिए पर्फेक्ट है। जानें इसके बारे में सबकुछ…

1,199 रुपये वाला जियो रिचार्ज प्लान

रिलायंस जियो के 1,199 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी 84 दिन है। इस प्रीपेड प्लान में ग्राहकों को हर दिन 3 जीबी डेटा मिलता है। यानी कुल 252 जीबी हाई-स्पीड डेटा जियो इस प्लान में ऑफर करती है। प्लान में हर दिन मिलने वाले 3 जीबी डेटा के खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है।

इसके अलावा रिलायंस जियो के इस प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉल की भी सुविधा मिलती है। ग्राहक देशभर में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा 100 एसएमएस भी हर दिन मिलते हैं।

रिलायंस जियो के इस प्लान में 3 महीने के लिए डिज्नी+ हॉटस्टार का मोबाइल सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है। इसके अलावा जियोटीवी, जियोसिनेमा, जियोसिक्योरिटी और जियोक्लाउड की मेंबरशिप भी फ्री ऑफर की जाती है।

इसके अलावा रिलायंस जियो के पास 3 और ऐसे प्रीपेड प्लान हैं जिनमें 3 जीबी डेटा हर दिन ऑफर किया जाता है। जियो के 4,199 रुपये, 601 रुपये और 401 रुपये वाले प्लान में भी 3 जीबी डेली डेटा मिलता है। इन सभी प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉल की सुविधा और 100 एसएमएस हर दिन मिलते हैं।

बता दें कि जियो के ये प्रीपेड प्लान जियोटीवी, जियोसिनेमा, जियोसिक्योरिटी और जियोक्लाउड जैसे ऐप्स की फ्री मेंबरशिप ऑफर करते हैं।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.