Fri, Oct 23, 2026
🔍 ▶️
OffBeat

Jio में बार-बार रिचार्ज कराने के झंझट से मिला हमेशा के लिए छुटकारा, 365 दिनों के अनलिमिटेड कॉल और डाटा

Reliance Jio ने बहुत कम समय में देश में एक बड़ा यूजरबेस तैयार किया है। मुकेश अंबानी की लीडरशिप वाली जियो के पास अलग-अलग वैलिडिटी, डेटा और प्राइस कैटिगिरी में प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान मौजूद हैं।

जियो ग्राहक अपनी सुविधानुसार रिचार्ज करवा सकते हैं। रिलायंस जियो ग्राहकों को कंपनी 365 दिन यानी 1 साल की वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान भी ऑफर करती है। यानी 1 साल के प्रीपेड प्लान के साथ बार-बार रिचार्ज कराने की छुट्टी हो जाएगी। हम आपको बता रहे हैं जियो के 2879 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के बारे में जो 1 साल की वैलिडिटी और अनलिमिटेड ऑफर्स के साथ आता है।

2879 रुपये वाला रिलायंस जियो प्लान

रिलायंस जियो के 2,879 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 365 दिन यानी पूरे 1 साल है। इस प्लान में 2 जीबी डेटा हर दिन मिलता है। ग्राहक कुल 730GB हाई-स्पीड 4G डेटा का फायदा ले सकते हैं। हर दिन मिलने वाले डेटा के खत्म होने के बाद स्पीड कम होकर 64Kbps रह जाती है।

रिलायंस जियो के इस सालाना प्रीपेड प्लान में अनलमिटेड वॉइस कॉल ऑफर की जाती है। यानी ग्राहक देशभर में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल की जा सकती है। जियो के इस रिचार्ज पैक में 100 एसएमएस हर दिन मिलते हैं।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.