Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

काजोल के चाचा देब मुखर्जी का निधन, दुर्गा पूजा के दौरान अक्सर वायरल होते थे अंकल के वीडियोज!

Kajol Uncle Deb Mukherjee Death– हर साल दुर्गा पूजा के दौरान खबरों में रहने वाले काजोल के चाचा देब मुखर्जी नहीं रहे। जी हां, उनका निधन हो गया है और सोशल मीडिया पर इस खबर के सामने आने के बाद लोग हैरान हैं।

काजोल के ये अंकल 83 साल के थे और काफी समय से बीमारी के चलते उनका इलाज चल रहा था। हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनका निधन आज सुबह हुआ है और अंतिम संस्कार आज यानि 14 मार्च, 2025, शाम 4:00 बजे होगा।

 

इसके लिए सभी रिश्तेदार और दोस्त मुंबई के जुहू स्थित पवन हंस श्मशान में पहुंच रहे हैं। देब मुखर्जी के साथ काजोल की तस्वीरें और वीडियोज अक्सर वायरल होते थे और कई बार वो ट्रोल भी किए जाते थे।

 

 

कौन थे देब मुखर्जी?

काजोल के चाचा के नाम से मशहूर देब मुखर्जी एक अभिनेता रह चुके हैं। जी हां, दिग्गज अभिनेताओं में उनका नाम शुमार है लेकिन वो इतने एक्टिव नहीं रहते हैं। मशहूर फिल्ममेकर अयान मुखर्जी उनके ही बेटे हैं। बता दें कि साल 1930 के बाद से ही उनका परिवार फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव है और उन्होने भी यहां काफी काम किया है। फिलहाल वो अंतिम सांस ले चुके हैं।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.