Sat, Oct 31, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

Kareena Kapoor Video: करीना कपूर ने राष्ट्रगान गाते हुए बांधे अपने हाथ, वीडियो देखकर लोगों ने कर दिया ट्रोल

Kareena Kapoor Troll: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर हाल ही में एक इवेंट में पहुंचीं थीं. इस दौरान करीना रेड कलर की ड्रेस में बेहद स्टनिंग नजर आईं. लेकिन राष्ट्रगान गाते हुए एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह हाथ बांधे हुए खड़ी है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं. इस वीडियो को इंस्टा बॉलीवुड ने पोस्ट किया है.

करीना कपूर ने राष्ट्रगान गाते हुए बांधे अपने हाथ

इवेंट में पहुंचीं करीना कपूर ने सबसे पहले दीया जलाया, इसके बाद फिर एक्ट्रेस ने सभी लोगों के साथ राष्ट्रगान गाया है. इस दौरान वह सावधान की पोजीशन में नहीं खड़ी हैं. साथ ही उनके जेस्चर और पोस्चर ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. एक यूजर ने एक्ट्रेस की वीडियो देखने के बाद कमेंट किया- ‘इसे कोई बता दो कि राष्ट्रगीत गाते हुए सावधान खड़े होते है हाथ पकड़ के नहीं’… इसके अलावा दूसरे यूजर ने लिखा- ‘यहां भी एक्टिंग कर रही है क्या’.

करीना कपूर सभी महिलाओं के साथ राष्ट्रगान गाती हुई दिख रही हैं. लेकिन पहले वह सावधान की मुद्रा में और फिर अपने दोनों हाथ भी बांध लेती हैं. जिसे देखने के बाद लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. वहीं एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो करीना कपूर ने रेड कलर की एकदम अलग सी ड्रेस पहनी हुई हैं. इस ड्रेस को देखने के बाद भी लोगों ने उनकी तुलना टेंट से कर दी है. कई यूजर्स ने करीना कपूर को आंटी तक कह दिया है. वहीं एक्ट्रेस के फैंस इन तस्वीरों को पसंद कर रहे हैं.

 

बता दें कि करीना कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जाने जान’ को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं. इस फिल्म में करीना कपूर एक्टर विजय वर्मा और जयदीप अहलावत के साथ नजर आएंगी. यह फिल्म 21 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.