Wed, Oct 28, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

Karisma Kapoor ने 49 की उम्र में दिखाई बोल्डनेस, मोनोकिनी पहन बीच पर सनबाथ लेती आईं नजर

Karisma Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) भले ही फिलहाल फिल्मों और एक्टिंग की दुनिया से कोसो दूर हैं लेकिन वह अपने फोटोज और वीडियोज को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं। करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor Instagram) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती नजर आ जाती हैं। हाल ही में करिश्मा ने वेकेशन से अपने कुछ फोटोज शेयर किए हैं, इन तस्वीरों में एक्ट्रेस बीच पर आराम फरमाती नजर आ रही हैं। फोटोज में करिश्मा मैरून कलर की प्रिटिंड मोनोकिनी पहने नजर आ रही हैं, जिनमें वह बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं।

करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से दो तस्वीरों को शेयर किया है। पहली फोटो में एक्ट्रेस चश्मा लगाकर बीच पर लेटकर सन बाथ लेती नजर आ रही हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में करिश्मा सुमद्र को निहारते हुए पोज दे रही हैं। इस दूसरे फोटो में देखा जा सकता है कि करिश्मा कपूर बालों से अपना क्लीवेज छुपाती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए करिश्मा कपूर ने कैप्शन में लिखा, “बीच थेरेपी।”

करिश्म कपूर का पोस्ट

करिश्मा कपूर के इन फोटोज पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। करिश्मा के इन फोटोज पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “अभी भी 16 साल की ही लगती हैं आप।” तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “करिश्मा खुले हुए बालों में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगती हैं।” एक दूसरे यूजर ने करिश्मा कपूर की इस तस्वीर पर फनी कमेंट करते हुए लिखा, “चींटी चढ़े पहाड़ पर मरने के वास्ते लड़की करें फैशन लड़कों के वास्ते।”

Abdul Razik
Abdul Razik
Editor

Abdul Razik is an entertainment writer at News Zebra, covering Bollywood and the wider entertainment world with a focus on accurate, engaging storytelling.