Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

जानिए कौन हैं आर्यन खान को गिरफ्तार करने वाले समीर वानखेड़े, पत्नी पर लगा था IPL फिक्सिंग का आरोप

आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान लगातार चर्चा में बने हुए हैं।

ड्रग्स खरीदने-बेचने के आरोपों के तहत आर्यन खान को हिरासत में लिया गया है। NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के नेतृत्व में इस कथित रेव पार्टी का भंडाफोड़ हुआ था।

Cricket Image for Ncb Zonal Director Sameer Wankhede Wife Kranti Redkar Was Accused Of Ipl Spot Fixi

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े को लोग असल सिंघम कह रहे हैं। समीर वानखेड़े ने एक्ट्रेस क्रांति रेडकर से शादी की है। क्रांति रेडकर से जुड़ी एक बात बेहद कम लोग जानते हैं। समीर वानखेड़े की पत्नी क्रांति रेडकर का नाम आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग विवाद से जुड़ चुका है। यह 2013 का मामला है जब एस श्रीसंत फिक्सिंग के आरोप में लपेटे गए थे।

हालांकि, बाद में इसे ‘गलत पहचान’ का मामला करार दिया गया था। इस पूरे मामले पर उस वक्त बोलते हुए क्रांति रेडकर ने श्रीशांत के साथ किसी भी तरह का संबंध होने से इनकार कर दिया था। टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत के दौरान क्रांति ने बताया था कि वह कभी श्रीशांत से मिली तक नहीं थीं। क्रांति रेडकर ने कहा था कि श्रीशांत तो उनके किसी फ्रेंड का भी फ्रेंड नहीं है।

बता दें कि क्रांति रेडकर ने मराठी फिल्म ‘सून असावी अशी’ से अपना डेब्यू किया था। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड में अजय देवगन की फिल्म ‘गंगाजल’ में भी देखा गया था। एक्ट्रेस के साथ-साथ वह निर्देशकर भी हैं साल 2015 में फिल्म काकन से निर्देशक के तौर पर उन्होंने डेब्यू किया था।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.