Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

बॉलीवुड की इन 9 हाई प्रोफाइल पार्टियों का काला सच जानकर उड़ेंगे होश, कई में तो हो गई थी भयंकर लड़ाई

कंट्रोवर्सी तो किसी भी बॉलीवुड सितारे का एक साए की तरह पीछा करता है।

बात अगर बॉलीवुड की हाई प्रोफाइल पार्टी की तो अब तक कई ऐसे इवेंट हुए हैं, जो कुछ ही समय में बहुत बड़ा मुद्दा भी बन गए। बॉलीवुड लाइफ की इस रिपोर्ट में आज बात करेंगे बॉलीवुड की हाई प्रोफाइल पार्टियों में होने वाले बवाल के बारे में…मीका सिंह बर्थडे पार्टी

मीका सिंह बर्थडे पार्टी

मीका सिंह की कंट्रोवर्सियल बर्थडे पार्टी कौन ही भूल सकता है? इस बर्थडे पार्टी में मीका ने राखी सावंत को किस कर लिया था। इस वाकये के बाद तो खूब बवाल हुआ था।

संजय दत्त की बर्थडे पार्टी

संजय दत्त की बर्थडे पार्टी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संजय दत्त की बर्थडे पार्टी में शिरीष कुंदेर और शाहरुख के बीच खूब बहस हुई थी। शाहरुख उन्हें इग्नोर करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन जब मामला हाथ से निकल गया तो SRK ने उन पर हाथ भी उठा दिया था।करण जौहर की बर्थडे पार्टी

करण जौहर की बर्थडे पार्टी

करण जौहर की पार्टी हमेशा सुर्खियों में रहती है। कुछ साल पहले करण जौहर की बर्थडे पार्टी में सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन के बीच बहस हो गई थी। जोक से शुरू हुई बात इतनी बढ़ गई कि वहां मौजूद हर कोई हैरान हो गया था।रितेश सिद्धवानी की पार्टी

रितेश सिद्धवानी की पार्टी

सालों पहले रितेश सिद्धवानी ने एक पार्टी आयोजित की थी। इस पार्टी में रवीना टंडन अपने पति की एक्स वाइफ से भिड़ गई थी। इस दौरान रवीना अपना आपा पूरी तरह से खो बैठी थी।करण जौहर की पार्टी

करण जौहर की पार्टी

करण जौहर की इस पार्टी ने तो खूब सुर्खियां बटोरी थी। साल 2019 में हुई इस पार्टी एक वीडियो क्लिप खूब वायरल हुआ था और आरोप लगा था कि इस क्लिप में दिख रहे सभी कलाकार ड्रग्स ले रहे हैं। इस पार्टी में दीपिका पादुकोण, विक्की कौशल, वरुण धवन, शाहिद कपूर, रणबीर कपूर, मलाइका अरोड़ा, जोया अख्तर और अर्जुन कपूर शामिल थे। इस मामले में एनसीबी ने कलाकारों से पूछताछ भी की लेकिन बाद में सभी को क्लिन चीट भी मिल गई।

कटरीना कैफ बर्थडे पार्टी

कटरीना कैफ बर्थडे पार्टी

कटरीना कैफ की बर्थडे पार्टी में शाहरुख खान और सलमान खान के बीच तीखी बहस (Shah Rukh Khan and Salman Khan Fight) हो गई थी। अपनी फिल्म में कैमियो ना करने की बात पर सलमान ने शाहरुख को ताना मारा था और ये बात उन्हें नागवार गुजरी। कई मीडिया रिपोर्ट्स में तो ये भी कहा गया था कि दोनों सुपरस्टार्स के बीच फिजिकल फाइट भी हो गई थी।महीप कपूर की पार्टी

महीप कपूर की पार्टी

महीप कपूर की पार्टी में शाहरुख खान, सोहेल खान की लड़ाई मोजेज सिंह से हुई थी। शाहरुख खान इस पार्टी में भी अपना आपा खो बैठे थे।करण जौहर की पार्टी

करण जौहर की पार्टी

करण जौहर किसी पार्टी को आयोजित करें और उसमें बवाल ना हो? ऐसा हो ही नहीं सकता है। करण जौहर की पार्टी में शाहरुख और ऋतिक रोशन के बीच एक सिगरेट के लिए लड़ाई हो गई थी।आर्यन खान की क्रूज वाली पार्टी

आर्यन खान की क्रूज वाली पार्टी

बीते दिनों एक क्रूज में हो रही पार्टी के दौरान एनसीबी ने छापा मारा और वहां से कुछ लोगों को अपने शिकंजे में भी ले लिया। इस पार्टी में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी शामिल थे।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.