Wed, Oct 21, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

KRK ने अक्षय कुमार को बताया फर्जी देशभक्त! कहा- 50 प्रतिशत लोगों ने किया बहिष्कार, जानें मामला

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘बेल बॉटम’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।

इस फिल्म को लेकर दर्शक और समीक्षक मिली-जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इन सबके बीच खुद को फिल्म क्रिटिक्स बताने वाले अभिनेता केआरके (कमाल आर खान) ने फिल्म ‘बेल बॉटम’ को लेकर कहा है कि 50 प्रतीशत लोग अक्षय कुमार की इस फिल्म का बहिष्कार कर रहे हैं।

KRK diagnosed with stomach cancer; actor upset over 'unfulfilled' wish to  work with Big B - The Economic Times
केआरके बॉलीवुड सितारों और उनकी फिल्मों की आलोचना करने के लिए अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं। केआरके सामाजिक-राजनीति मुद्दों पर बोलने के अलावा फिल्मों की समीक्षा भी करते हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अक्षय कुमार को फर्जी देशभक्त बताते हुए कहा है कि 50 प्रतीशत लोग उनकी फिल्म का बहिष्कार कर रहे हैं।

jagran
केआरके ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘सर्वे रिजल्ट- सात घंटे के भीतर 7000 लोगों ने वोट किया और 54% लोग अक्षय कुमार की फिल्म का बहिष्कार करने जा रहे हैं क्योंकि वह उन्हें फर्जी देशभक्त मानते हैं।’ सोशल मीडिया पर केआरके का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। अक्षय कुमार के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

आपको बता दें कि कोरोना वायरस की महामारी के बाद लंबे समय बाद सिनेमाघर खुल गए हैं। इसके साथ ही अक्षय कुमार की बहुचर्चित फिल्म ‘बेल बॉटम’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अभिनेत्री लारा दत्ता, वाणी कपूर और हुमा कुरैशी सहित कई दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ‘बेल बॉटम’ को लेकर इन सितारों के फैंस और दर्शक काफी उत्साहित भी हैं।

कोरोना महामारी काल में ‘बेल बॉटम’ पहली बड़ी बॉलीवुड फिल्म है, जो सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। हालांकि, महाराष्ट्र में अभी भी सिनेमाघर बंद हैं, जहां से हिंदी फिल्मों को सबसे अधिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन मिलता है। 2020 के मार्च महीने में कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के बाद सिनेमाघरों में फिल्मों की रिलीज बाधित रही है। 50 फीसदी क्षमता के साथ सिनेमाघर कभी खुले, कभी बंद हो गये। तब से 2021 के मार्च महीने तक गिनती की कुछ फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुईं।

साभार

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.