Wed, Oct 21, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

KRK ने कहा- इमरान को डेट कर रही हैं कंगना रनौत, ये तो लव जिहाद है दीदी

एक्टर और क्रिटिक कमाल आर खान (Kamaal R Khan) हमेशा ही सुर्खियों में छाए रहते हैं.

कमाल फैंस के बीच अपने बेवाक अंदाज के लिए खास रूप से जाने जाते हैं. कमाल आए दिन किसी ना किसी स्टार पर निशाना साधते रहते हैं. ऐसे में हाल ही में कमाल आर खान ने एक्ट्रेस कंगना रनौत को लेकर कुछ ऐसा कहा है, जिसको सुनकर हर कोई चौंक जाने वाला है.

KRK diagnosed with stomach cancer; actor upset over 'unfulfilled' wish to  work with Big B - The Economic Times
केआरके सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, और हर एक मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं. केआरके अधिकतर विवादित बयान देते हैं और फिर चर्चा में छा जाते हैं. सभी स्टार्स से पंगा लेने वाले कमाल ने अब बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत पर निशाना साधा है. हाल ही में कंगना रनौत को लेकर केआरके ने एक बेहद चौंकाने वाला दावा किया है, जो कि एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ से जुड़ा है.

दरअसल केआरके ने कंगना की दो फोटोज भी ट्वीट की थीं, जिसमें वह एक शख्स के साथ नजर आ रही हैं. कमालने फोटो शेयर करते हुए दावा किया कि फोटो में जो एक्ट्रेस के साथ लड़का नजर आ रहा है, उसका नाम इमरान है, और एक्ट्रेस इसको इन दिनों डेट कर रही हैं. कमाल ने लिखा था कि ब्रेकिंग न्यूज- कंगना रनौत इमरान नाम के एक इजिप्टियन लड़के को डेट कर रहे हीं. ये तो लव जिहाद है दीदी. आपसे ये उम्मीद नहीं थी.’

Kanhana

कंगना पर केआरके का ट्वीट

हालांकि रात होते होते कमाल ने कंगना को लेकर किए गए इस विवादित ट्वीट को डिलीट कर दिया है. हालांकि कमाल ने इस ट्वीट को तेजी से हटा लिया था,लेकिन सोशल मीडिया पर इस ट्वीट के स्क्रीनशॉर्ट्स तेजी से वायरल हो रहे हैं. कई यूजर्स इस ट्वीट का स्क्रीनशॉर्ट शेयर करके केआरके पर निशाना साध रहे हैं.

हालांकि इस पूरे प्रकरण पर अभी तक कंगना रनौत ने कोई भी प्रतिक्रिया पेश नहीं की है. कंगना के फैंस उनके रिएक्शन का तेजी से इंतजार कर रहे हैं. आपको बता दें कि कंगना रनौत ने 28 जुलाई को ही एक शख्स के साथ फोटो शेयर की थी. कंगना ने अपने पोस्ट में शख्स का नाम ‘रिज़वान’ लिखा है.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.