Mon, Oct 26, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

kulhad Pizza कपल वायरल वीडियो मामले में बड़ा खुलासा, फेक नहीं थी Private Video; खुद सहज अरोड़ा ने कबूला सच

Kulhad Pizza Couple Viral Video: मशहूर कुल्हड़ पिज्जा कपल सहज अरोड़ा और गुरप्रीत कौर ने कभी सोचा नहीं होगा कि जिस सोशल मीडिया पर वो दोनों स्टार बने थे। उसी सोशल मीडिया की वजह से उनको इतनी परेशानी उठानी पड़ेगी। इसी बीच कुल्हड़ पिज्जा कपल के सहज अरोड़ा ने वायरल हुई प्राईवेट वीडियो को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
सोशल वर्कर के टॉक शो में पहुंचे सहज अरोड़ा ने बताया कि आखिर उनकी प्राईवेट वीडियो किस तरह वायरल हुई। सहज अरोड़ा ने टॉक शो में माना कि वीडियो बनाना उनकी गलती है। उन्होंने बताया कि 2-3 साल पहले बनाई वीडियो को कब किस तरह से हिस्ट्री से निकाल कर वायरल किया गया।
जिस फोन से वीडियो निकाला गया, उस फोन को काफी देर पहले ही चलाना बंद कर दिया था और उसे दुकान के काऊंटर पर पेमेंट लेने और देने के लिए इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। फेम मिलता गया तो दिमाग में कभी नहीं आया कि मैंने इस फोन में कोई वीडियो भी बनाई है।

दुकान में नेपालन लड़की काम पर रखी थी लेकिन इसी बीच उसका स्वभाव बिगड़ गया, जिसके बाद हमने काम पर आने से मना कर दिया। इसके कुछ दिन बाद बहन को मोबाइल में एक वीडियो आया और ब्लैकमेल कर पेमेंट की मांग की गई। रोते हुए बहन ने मुझे फोन किया कि यह आपका कोई वीडियो है, इसके बाद तुरंत हम थाने पहुंचे। शक पूरा नेपालन लड़की पर गया तो बात पूरी तरह कंफर्म नहीं थी।

पहली वीडियो में हमारी शक्ल आवाज कुछ पता नहीं चल रही थी, लेकिन जब पुलिस थाने शिकायत लेकर पहुंचा तो वहां लोगों ने मुझे कहा कि बोल दो यह फेक है। मैंने ऐसे ही बोला कि यह वीडियो फेक है और मेरी नहीं है, मेरे बोलने की देर थी कि ब्लैमेलर ने 3 वीडियो वायरल कर दी। लोगों ने इस वीडियो को इतना वायरल किया कि हम पूरी तरह म-र चुके थे।

 

पुलिस ने नेपालन लड़की पर मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया। सहस अरोड़ा का यह तक कहना है कि लोग हमारे दुकान पर बैठकर खाते थे और हमारी वीडियो देखते थे। 

इन बुरे हालातों में जब मैने छोटी बहन को दुकान संभालने के लिए भेजा तो उसकी आंखों के सामने फोन रखकर वीडियो दिखाते थे।वहीं sho ने ड्यूटी देखकर मौके के हालातों को संभाला। इतना हीं नहीं लोगों ने मेरी अंतिम विदाई तक कि वीडियो भी बना डाली यहां तक कि गुरप्रीत मेरी लाश को मुखाअ-ग्नि दे रही है। साथ ही सहज ने कहा कि मुझे नहीं पता कि उस फोन में और भी वीडियो हो सकती है, मुझे याद नहीं, मेरी लोगों से हाथ जोड़कर निवेदन है कि अगर ऐसा कुछ दोबारा होता है तो आप समझना कि अपना छोटा भाई और बहन है जो बैठे हुए है।

जानें क्या था वायरल वीडियो का मामला, एक वीडियो ने दोनों कपल की जिंदगी कर दी तहस-नहस
सितंबर महीने से इंटरनेट पर एक “प्राइवेट वीडियो” वायरल होने के बाद यह कपल फिर से सुर्खियों में है, जिसमें कथित तौर पर उन्हें आ-पत्ति-ज-न-क स्थिति में दिखाया गया।
वायरल हुए अ-पत्ति-ज-न-क वीडियो के मामले में सहज अरोड़ा की बहन ने शिकायत दर्ज करवाई थी। FIR में उनकी बहन हरनूर ने कुल्हड़ पिज्जा की दुकान पर काम करने वाली लड़की के साथ काम करने वाले उसके कई और साथियों पर ब्लैकमेलिंग करने और पैसे न देने पर आ-पत्ति-ज-नक वीडियो को वायरल करने के आरोप लगाए गए थे।
NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.