Sat, Oct 24, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

Kulhad Pizza Couple के साथ फिर हुआ कांड, सहज अरोड़ा ने जारी की Video

मशहूर कुल्हड़ पिज्जा कपल एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल, इस बार कपल पर अज्ञात हमलावरों ने हम’ला कर दिया। कपल की कार के शीशे पत्थर मारकर तोड़ दिए गए है। उक्त जानकारी सहज अरोड़ा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर की।

 

सहज ने लाइव होकर कहा कि अगर किसी की हमारे साथ दुश्मनी है तो समझ आता है लेकिन किसी की कार के साथ क्या दुश्मनी। सहज ने कहा कि मेरी कार का शीशा टूट गया और क्षतिग्रस्त हो गया।

पहले ईट मारकर ड्राईवर साइड का शीशा तोड़ा गया और गाड़ी पर लात मार कर डैंट डाल दिए। बिना किसी कारण मेरी गाड़ी को निशाना बनाया गया। गली में और वाहन खड़े थे पर सिर्फ मेरा ही टूटा हुआ है… सहज ने कहा कि 2 दिन पहले ही कार रिपेयर करवाई थी।

बता दें कि घटनास्थल पर कोई सी.सी.टी.वी. नहीं थे, जिस कारण दोषी घटना के बाद वहां से फरार हो गए। वहीं घटना की सूचना पुलिस क दी गई, जिसके बाद  सहज के बयान दर्ज कर लिए गए।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.