Wed, Oct 28, 2026
🔍 ▶️
एंटरटेनमेंट

Latest Jokes in Hindi : अधिकारी- ऐसी कौन सी औरत है जिसे 100% पता हो कि उसका पति कहां है? संता-…

Jokes in Hindi : आज हम आपको किस इस आर्टिकल के माध्यम से कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। अगर आप यह मजेदार चुटकुले पढ़ेंगे, तो हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए देर किस बात की, शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का यह सिलसिला, पढ़िए मजेदार जोक्स (Majedar Jokes in Hindi)-

Jokes in Hindi : 1

Jokes in Hindi : 2

डॉक्टर – तबियत कैसी है..?

मरीज – पहले से ज्यादा खराब है…

डॉक्टर – दवाई खा ली थी.?

मरीज – खाली नहीं थी भरी हुई थी…

डॉक्टर – मेरा मतलब है दवाई ले ली थी.?

मरीज – जी आप ही से तो ली थी…

डाक्टर – बेवकूफ !! दवाई पी ली थी ?

मरीज – नहीं जी, दवाई नीली थी…

डॉक्टर – अबे गधे !! दवाई को पी लिया था ?

मरीज – नहीं जी,, पीलिया तो मुझे था…

डॉक्टर – उल्लू के पट्ठे !! दवाई को खोल के मुंह में रख लिया था?

मरीज – नहीं आप ही ने तो कहा था कि फ्रिज में रखना…..

डॉक्टर – अबे क्या मार खायेगा..?

मरीज – नहीं दवाई खाऊंगा…

डॉक्टर – निकल भाई, तू पागल कर देगा…

मरीज – जा रहा हूं, फिर कब आऊं..?

डॉक्टर – मरने के बाद…

मरीज – मरने के कितने दिन बाद?

डॉक्टर बेहोश।

Jokes in Hindi : 3

रमन जैसे ही आज नई शर्ट पहनकर ऑफिस आया

बॉस ने पूछा- वाह! नई शर्ट…

तुमने खरीदी है क्या ?

रमन- मैं, नहीं सर…। मेरे भैया ने गिफ्ट में दी है।

बॉस ने कहा- ओह… अच्छा…।

मुझे लगा कहीं सैलरी ज्यादा तो नहीं दे रहा मैं…।

Jokes in Hindi : 4

Jokes in Hindi : 5

एक पत्नी सुबह-सुबह बिस्तर से सीधे

उठकर मेकअप कर रही थी!

तभी पति की भी आंख खुल गयी!

पति- पगला गई हो क्या,

सुबह सुबह मेकअप…

पत्नी- चुपचाप लेटे रहो, मुझे अपना

फोन खोलना है, फेस लॉक लगा दिया था, और अब

वह मुझे पहचान नहीं रहा है…!!!

Jokes in Hindi : 6

पत्नी (पति से)- जी आपको याद है कि जब आप मुझे देखने

आऐ थे तब मैने किस रंग की साड़ी पहनी थी?

पति- पता नहीं

पत्नी- इसका मतलब कि आप मुझसे प्यार नहीं करते

पति- अरे ऐसी बात नहीं है…

जब कोई पटरी पर लेटने जाता है तब वो ये थोड़ी देखता है कि

ट्रेन शताब्दी है या ऐक्सप्रेस!

Jokes in Hindi : 7

Jokes in Hindi : 8

बच्चा- मम्मी आप तो कहते थे कि परी उड़ती हैं.

फिर अपनी पड़ोसन आंटी क्यों नहीं उड़ती?

मम्मी- उस चुड़ैल को परी किसने कहा?

बच्चा- पाप ने कहा.

मम्मी- तो फिर बेटा आज उड़ेगी. वो भी और तेरा पापा भी.

Jokes in Hindi : 9

महिला (डॉक्टर से)- मेरे होठों पर इंफेक्शन हो गया है.

डॉक्टर- एक दिन में kiss कितनी बार करती हो?

महिला- साल में एक बार.

डॉक्टर- अरे बावली इंफेक्शन नहीं जंग लग गया है.

Jokes in Hindi : 10

संता- हम पति-पत्नी तमिल सीखना चाहते हैं.

बंता- वो क्यों?

संता- हमने एक तमिल बच्चा गोद लिया है.

हम सोच रहे हैं कि उसके बोलने से पहले हम तमिल सीख लें

Jokes in Hindi : 11

पत्नी (सहेली से)- तुम्हारी दिल्ली की यात्रा कैसी रही…?

सहेली- अरे क्या बताऊं यार…?

रास्ते में मेरे पति पानी लेने उतरे और…

गाड़ी चलने लगी और वह स्टेशन पर ही रह गए…!!

पत्नी (सहेली से)- तुम्हारी पीड़ा में समझ सकती हूं…

तुम्हें इस लंबे सफर में प्यासा ही रहना पड़ा…!!

Jokes in Hindi : 12

 

Abdul Razik
Abdul Razik
Editor

Abdul Razik is an entertainment writer at News Zebra, covering Bollywood and the wider entertainment world with a focus on accurate, engaging storytelling.