Mon, Nov 2, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

Lust Stories 2: इंटीमेट सींस के लिए पति ने एक्ट्रेस को किया था राजी, Amruta Subhash ने किया खुलासा

Lust Stories 2: एक्ट्रेस अमृता सुभाष नेटफ्लिक्स एक्टर्स राउंडटेबल में अपनी फिल्म लस्ट स्टोरीज 2 और इसके लिए इंटीमेट सीन्स की शूटिंग के बारे में अनोखे खुलासे किए हैं।

Lust Stories 2: एक्ट्रेस अमृता सुभाष नेटफ्लिक्स एक्टर्स राउंडटेबल में गई थी। उन्होंने अपनी फिल्म लस्ट स्टोरीज 2 और इसके लिए इंटीमेट सीन्स की शूटिंग के बारे में अनसुनी और अनदेखी बातें बताई हैं। अमृता ने खुलासा किया कि उन्हें अपने को-एक्टर और रियल लाइफ के सबसे अच्छे दोस्त श्रीकांत यादव के साथ इतने सारे इंटीमेट सीन्स की शूटिंग के बारे में कंफर्टेबल होने के लिए ‘कोको’ से कुछ समय देने के लिए कहना पड़ा था।
अमृता ने इंटीमेट सीन्स के किए खुलासे
अमृता ने बताया कि यह तक श्रीकांत भी उनके साथ इंटीमेट सीन्स करने में से घबराते थे। ये सोचकर कि वे एक-दूसरे को कई सालों से दोस्त तौर पर रिलेशन रखे थे। उन्होंने कहा कि ‘जब मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी तो उसमें बहुत सारे इंटीमेट सीन्स थे और मुझे उनसे डर लगता है। इसलिए मैंने कोको से कहा कि मुझे श्रीकांत के साथ एक दिन चाहिए, जो मेरा कई सालों का सबसे अच्छा दोस्त है।
एक्ट्रेस ने आगे बताया- ‘मेरे पति उनके दोस्त हैं और एक एक्टर भी हैं। वह उनसे कहते थे, ‘तू कर लेगा अच्छे से कर लेगा’ बता दें कि जुलाई में अमृता ने सोशल मीडिया पर श्रीकांत की कई फोटोज शेयर की थीं और लिखा था कि ‘बहुत सारे मैसेज मिले जिनमें मुझसे पूछा गया कि लस्ट स्टोरीज 2 में मेरे पति की भूमिका किसने निभाई। खुशी है कि मेरे पुराने दोस्त श्रीकांत यादव को इस भूमिका के लिए इतनी तारीफ मिल रही है।’
NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.