Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

जल्दबाजी में बाथरूम से बिना पेंट चढ़ाए बाहर आ गईं थी मलाइका अरोड़ा, महसूस होने पर शर्म से हुई पानी-पानी

बॉलीवुड की बोल्ड अभिनेत्री और मॉडल मलाइका अरोड़ा अब बॉलीवुड में नहीं दिखाई देती, लेकिन अपनी जिंदगी के कारण अक्सर मलाइका अरोड़ा सुर्खियों में बनी रहती है.

मलाइका अरोड़ा अपनी बोल्ड तस्वीरों से अक़्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. जी हां मलाइका अरोड़ा एक ओर अपनी फिटनेस से फैंस को इंस्पायर करती हैं तो वहीं दूसरी ओर अपनी बोल्ड अदाओं से उनका दिल भी जीत लेती हैं.

बता दें कि वो आएं अपने आउटफिट को लेकर भी चर्चा में रहती हैं लेकिन एक बार उनके साथ ऐसी घटना घटी. जिसे देख लोग भी शर्म से पानी-पानी हो गए, तो आइए जानते हैं कि आख़िर क्या है पूरी कहानी.

बता दें कि कोरोना काल के दौरान मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक किस्सा शेयर करते पर बताया था कि, कोरोना का डर हर किसी के मन में इतना समाया था कि मैं भी हर कदम फूंक फूंककर रखती थी. इसके चलते मुझसे ऐसी गलती हो गई कि जिसे याद कर आज भी शर्मिदा होना पड़ता है.

दरअसल उस दौरान जब मैं एक रेस्टोरेंट में बाथरूम में गई. तब मैंने हाथों से नहीं बल्कि कोहनी से दरवाजा खोला, मैंने पैर से टॉयलट सीट उठाई, बाहर आई, हाथ धोए और टीशू यूज किया. फिर बाथरूम का दरवाजा खोला और वापस अपनी टेबल पर आ गई. फिर अचानक मुझे महसूस हुआ कि पैंट को ऊपर चढ़ाना भूल ही गई.

इसके साथ ही मलाइका ने कोरोना वैक्सीन को लेकर एक जोक भी शेयर किया. मलाइका ने बताया कि उन्हें मर्दों में क्या पसंद है. मलाइका अरोड़ा ने कहा कि, मुझे वो लड़के काफी पसंद है जो थोड़े रफ हो. चिकना फेस नहीं पसंद. मुझे वो बहुत पसंद है जो अच्छे से किस कर सकते हो.

इतना ही नहीं मलाइका ने ये भी बताया कि वो मर्द उन्हें पसंद नहीं जो गॉसिप करते हो. मलाइका से फिर पूछा गया कि ऐसा कौन शख्स है जो उन्हें अंदर और बाहर से जाानता है तो इस पर वह कहती हैं कि, मैं अर्जुन कपूर का नाम लेना चाहूंगी. वह मुझे जानते हैं, मुझे समझते हैं. साथ ही परेशान भी करते हैं.

वहीं आख़िर में बता दें कि इन दोनों की शादी को लेकर लंबे समय से खबरें आ रही हैं लेकिन मलाइका और अर्जुन की तरफ से इसपर अभी तक कोई रिएक्शन नहीं आया है. हालांकि अर्जुन कपूर कई बार मीडिया के सामने कह चुके हैं कि जब भी ऐसा कुछ होगा वो सबसे पहले खुद इस बात की जानकारी देंगे. वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन जल्द ही ‘एक विलेन रिटर्न्स’ में दिखाई देंगे और उनकी ‘भूत पुलिस’ अभी हालिया दौर में ही रिलीज़ हुई. जिसको दर्शकों का अच्छा रिएक्शन मिला.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.