Fri, Oct 30, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

Malaika Arora Trolled: अपने बोल्ड आउटफिट की वजह से ट्रोल हुईं मलाइका अरोड़ा, यूजर्स बोले- ‘उर्फी तो ऐसे ही बदनाम है’

Malaika Arora Trolled: मलाइका अरोड़ा अपने फैशन के लिए हमेशा से जानी जाती हैं. जिसकी वजह से वह हमेशा सुर्खियों में भी बनी रहती हैं. कई बार मलाइका की अपने आउटफिट को लेकर खूब तारीफ होती है तो कई बार वह ट्रोल्स के निशाने पर आ जाती हैं. मलाइका हाल ही में एक इवेंट में गईं थीं. जहां वह बोल्ड आउटफिट में नजर आईं थीं. मलाइका का ये अवतार लोगों को पसंद नहीं आया है जिसकी वजह से वह उन्हें बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं. इतना ही नहीं उनकी तुलना उर्फी जावेद से की जा रही है.

मलाइका अरोड़ा के लुक की बात की जाए तो वह एक्वा ब्लू शिमरी ड्रेस में पहुंची थीं. इस लुक को उन्होंने ईयररिंग और हील्स से कंप्लीट किया था. मलाइका की ड्रेस देखने में लोगों को ट्रांसपेरेंट लग रही है जिसकी वजह से उन्हें ट्रोल कर रहे हैं.

 

 

ट्रोल हुईं मलाइका
मलाइका का इस आउटफिट में वीडियो सोशल मीडिया पर  खूब वायरल हो रहा है. एक यूजर ने लिखा- उर्फी तो ऐसे ही बदनाम है. वहीं दूसरे ने लिखा- बूढ़ी घोड़ी लाल लगाम. वहीं एक ने लिखा- ये कौन-सी कंपनी की डिजाइन है.

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो मलाइका अरोड़ा आखिरी बार आयुष्मान खुराना की फिल्म एन एक्शन हीरो में गाने आप जैसा कोई में नजर आईं थीं. इसके अलावा वह म्यूजिक वीडियो तेरा ही ख्याल में नजर आ चुकी हैं.

पर्सनल लाइफ की बात करें तो मलाइका अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं. हाल ही में मलाइका और अर्जुन के  ब्रेकअप की खबरें सामने आईं थीं. जिस पर दोनों में से किसी ने रिएक्ट नहीं किया था.मलाइका ने उस दौरान कई क्रिप्टिक पोस्ट भी शेयर किए थे. कई इवेंट में दोनों साथ में नजर भी नहीं आए थे.   कुछ समय पहले ही दोनों साथ में एक इवेंट में नजर आए थे. जिसके बाद ब्रेकअप की खबरें दूर हो गईं थीं.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.