Tue, Oct 20, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

मनोज वाजपेयी ने हिंदू पत्नी को छोड़ने के बाद मुस्लिम लड़की से की थी शादी, जानिए कितनी संपत्ति के हैं मालिक?

मनोज बाजपेयी हिंदी सिनेमा के उन अभिनेताओं में शुमार है जिन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी से एक ख़ास पहचान बनाई है.

मनोज ने अपनी अदाकारी के साथ ही अपनी ज़िंदगी को लेकर भी सुर्खियां बटोरी है. उन्होंने एक नहीं बल्कि दो शादियां की है. आइए आज आपको अभिनेता की निजी ज़िंदगी के बारे में बताते हैं…

मनोज ने पहली शादी हिंदी सिनेमा में कदम रखने से पहले ही साल 1990 में कर ली थी, लेकिन उनकी पहली पत्नी के नाम तक के बारे में कोई खबर नहीं है लेकिन पहली शादी उन्होंने दिल्ली की एक लड़की से की थी. लेकिन यह शादी लंबी नहीं टिक सकी थी. मनोज ने अपनी पहली पत्नी से साल 1995 में तलाक ले लिया था. इसके 11 साल बाद मनोज ने फिल्म ‘करीब’ की एक्ट्रेस नेहा यानी कि शबाना रजा से शादी कर ली थी.

साल 1998 में मनोज की फिल्म ‘करीब’ रिलीज हुई थी. इस फिल्म में उनके साथ शबाना रजा और बॉबी देओल भी नज़र आए थे. इस दौरान शबाना और मनोज की मुलाक़ात हुई थी. शबाना ने अपने साक्षात्कार में मनोज के साथ मुलाक़ात का जिक्र करते हुए कहा था कि, ”मनोज और मैं एक-दूसरे को 10 सालों से जानते हैं. मैं उनसे ‘करीब’ के रिलीज होने के बाद मिली थी और उसके बाद से ही हम साथ हैं. हम एक अलग-अलग और फिर भी एक कंपैटिबल कपल हैं.”

manoj bajpai

शबाना रजा और मनोज बाजपेयी ने एक दूसरे को करीब 6 सालों तक डेट किया था. इसके बाद दोनों विवाह बंधन में बंध गए थे. साल 2006 में मनोज की शबाना रजा से दूसरी शादी हुई थी. शबाना ने अपने एक साक्षात्कार में मनोज के साथ हेल्दी रिश्ते को लेकर कहा था कि, ”मनोज और मैं एक-दूसरे को अच्छी तरह समझते हैं. हम अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को मिक्स नहीं करते हैं. हमारा काफी हेल्दी रिलेशनशिप है.”

शबाना रजा ने अपने साक्षात्कार में मनोज संग अपने रिश्ते पर यह भी कहा था कि, जब वे मनोज के साथ होती है तो उन्हें काफी खुशी मिलती है. शबा ने कहा था कि, “मनोज और मुझे सोशलाइज करने या बाहर जाने के लिए खुश होने की जरूरत नहीं होती. हम चाय पर लंबी शामें, शांति और वार्म वाइब्स घर में ही शेयर करते हैं. हमें एक साथ घर पर रहने से ज्यादा ख़ुशी किसी में नहीं मिलती.”

manoj bajpai

वहीं मनोज बाजपेयी अपनी शादीशुदा ज़िंदगी पर साक्षात्कार में अधिक बात नहीं करते हैं. हालांकि एक बार उन्होंने साक्षात्कार में बताया था कि, ”शबाना काफी खुले विचार वाली और सेल्फ कॉन्फिडेंट हैं. जो कॉन्फिडेंट होते हैं वो कभी इनसेक्योर नहीं होते हैं. वो मेरी शार्प क्रिटिक हैं.” मनोज ने अपनी सफल शादीशुदा ज़िंदगी को लेकर कहा है कि, “हमारे लिए मेरी वाइफ और मेरे बीच में बातचीत एक चाबी है. फ्री डे पर हम बालकनी या लिविंग एरिया या कहीं भी बस बातें और बातें किया करते हैं. चाय की प्याली आती जाती है और हम अपनी बातचीत जारी रखते हैं.”

manoj bajpai

मनोज बाजपेयी और शबाना राजा एक बेटी के माता-पिता है. शबाना ने बेटी को साल 2011 में जन्म दिया था, जिसका नाम अवा नायला वाजपेयी है. मनोज ने एक साक्षात्कार में बेटी के बारे में कहा था कि, ”हम घर पर सिर्फ ढाई लोग हैं-शबाना अवा और मैं. जब मेरी वाइफ बिजी होती हैं, तो मैं अवा को हैंडल करता हूं. जब वो पैदा हुई थी उसके कुछ समय तक मैं आउट ऑफ़ टाउन नहीं गया था.”

manoj bajpai

साल 1994 में मनोज के फ़िल्मी करियर की शुरुआत शेखर कपूर की हिट फिल्म बैंडिट क्वीन से हुई थी. मनोज ने अपने लंबे फ़िल्मी करियर में अब तक ‘अलीगढ़’, ‘सत्या’, ‘बैंडिट क्वीन’ जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है. बताया जाता है कि वे एक फिल्म के लिए एक से दो करोड़ रूपये फीस लेते हैं. उनकी नेटवर्थ की बात करें तो उनकी नेटवर्थ 20 मिलियन डॉलर यानी 145 करोड़ के करीब है. मनोज बाजपेयी फिल्मों के साथ ही वेब सीरीज और एड के जरिए भी कमाई करते हैं. मनोज ने साल 2007 में मुंबई के अंधेरी स्थित ओबेरॉय टावर में एक घर खरीदा था. जहां वे अपने परिवार के साथ रहते हैं. इस घर के लिए उन्होंने 8 करोड़ रूपये का भुगतान किया था.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.