Mon, Nov 2, 2026
🔍 ▶️
एंटरटेनमेंट

Mathira Video Leaked: पाकिस्तानी एक्ट्रेस का प्राइवेट वीडियो लीक, 1 महीने में तीन सेलिब्रिटी बनीं शिकार, मचा हड़कंप

पिछले करीब एक महीने में पाकिस्तान के कई सेलेब्स के प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हुए हैं. अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है. इस बार पाकिस्तानी टेलिविजन होस्ट, एक्ट्रेस और सोशल मीडिया स्टार मथिरा मोहम्मद इसका शिकार बनी हैं. प्राइवेट वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने के बाद उनका इस मामले पर बयान भी सामने आया. मथिरा का कहना है कि जो तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं वो फेक हैं.

मथिरा से पहले हाल में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मिनाहिल मलिक का आपत्तिजनक वीडियो ऑनलाइन लीक हो गया था. यही नहीं इन्फ्लुएंसर इम्शा रहमान भी ऑनलाइन लीक का शिकार हुई थीं और उन्हें ट्रोलिंग से मजबूर होकर अपना सोशल मीडिया अकाउंट ही बंद करना पड़ गया था. सोशल मीडिया पर इम्शा को खूब खरी खोटी सुनाई गई थी.

पर ऑनलाइन लीक का ये सिलसिला थमा नहीं और अब पाकिस्तानी जिंबाब्वेयन एक्ट्रेस, मॉडल, होस्ट और इन्फ्लुएंसर मथिरा इसकी चपेट में आ गईं. मथिरा कई फिल्मों में भी नज़र आ चुकी हैं. उन्होंने भारतीय पंजाबी फिल्म यंग मलंग में भी काम किया है.

क्या बोलीं मथिरा?

पाकिस्तानी मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि मथिरा के कई प्राइवेट वीडियो ऑनलाइन लीक किए गए हैं. मथिरा ने इस मामले पर एक्स (पहले ट्विटर) पर रिएक्ट किया. उन्होंने वीडियो को फेक बताया और कहा, “लोग मेरे नाम और मेरे फोटोशूट की तस्वीरों का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं और उसमें फेक चीज़ें शामिल कर रहे हैं. प्लीज़ शर्म कीजिए. इस बकवास चीज़ से मुझे बाहर ही रखिए.

Mathira

मथिरा सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 26 लाख से ज्यादा फोलोवर्स हैं. वहीं एक्स यानी ट्विटर पर उन्हें करीब 60 हज़ार लोग फोलो करते हैं. मथिरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.