Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
एंटरटेनमेंट

मुकेश अंबानी की छोटी बहू राधिका मर्चेंट हुई प्रेग्नेंट? गणेश उत्सव के वीडियो पर फैंस बोले- शादी के 2 महीने बाद ही…

Radhika Merchant Pregnant: अंबानी परिवार ने हर बार की तरह अपने घर एंटीलिया में गणपति बप्पा को विराजमान किया है। बप्पा के दर्शन करने के लिए कई सितारों ने शिरकत की है। अंबानी परिवार के गणपति उत्सव के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस दौरान राधिका मर्चेंट के एक वीडियो ने फैंस का ध्यान खींच लिया है जिसे देख लोग उनके प्रेग्नेंट होने के कयास लगा रहे हैं। इस वीडियो में अनंत अंबानी, नीता अंबानी और राधिका मर्चेंट दिख रही हैं।

अंबानी परिवार ने मनाया गणेश उत्सव

अंबानी के घर एंटीलिया में गणेश उत्सव मनाया गया जिसमें स्टार्स से लेकर कई बड़े सितारे शामिल हुए। उत्सव में शामिल हुए सभी लोगों ने मीडिया के सामने पोज देकर फोटोज खिंचवाई। इस दौरान राधिका मर्चेंट का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वो अपने पेट की एक्स्ट्रा केयर करते हुए दिखीं। इस वीडियो में राधिका बार-बार अपने पेट पर अपना हाथ पेट पर रख रही हैं। इस वजह से फैंस कयास लगा रहे हैं कि हो सकता है कि राधिका मर्चेंट मां बनने वाली हैं।

राधिका मर्चेंट हुई प्रेग्नेंट?

राधिका मर्चेंट के  वायरल वीडियो में नीता अंबानी अपनी बहू का ध्यान रखती हुई दिख रही हैं। नीता अंबानी अपनी बहू का हाथ पकड़कर फोटो खिंचवाने के लिए लेकर आती हैं। इस दौरान राधिका मर्चेंट अपने पेट पर हाथ रखते हुए दिख रही हैं। राधिका मर्चेंट के तरीके में भी लोगों को बदलाव नजर आया है। नीता अंबानी अपनी बहू को फोटो क्लिक कराने के लिए ले जाने पर काफी खुश नजर आ रही हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर फैंस कॉमेंट कर रहे हैं कि राधिका प्रेग्नेंट हैं। वीडियो को देखकर यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, ” एक और फंक्शन के लिए तैयारी शुरू कर दो।” वहीं दूसरी यूजर ने कहा “तू ही महीने में गुड न्यूज”। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “पक्का प्रेग्नेंट है और फ्लैट चप्पल पहनी और पेट पर हाथ रखी है नीता अंबानी उनकी एक्स्ट्रा केयर करती चल रही है”।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.