Sun, Nov 1, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

Nana Patekar का असली नाम नहीं जानते होंगे आप! यहां है Welcome के ‘उदय शेट्टी’ की फैमिली से लेकर एजुकेशन तक की पूरी डिटेल्स

Nana Patekar Real Name: नाना पाटेकर अपनी एक्टिंग और आवाज से लोगों के दिलों में बसते हैं. वे किसी फिल्म में हों या न हों, चर्चा में हमेशा बने रहते हैं. चाहे वह मौका राजनीतिक हो या फिल्मी दुनिया का, बीच-बीच में वे सुर्खियों में बने रहते हैं. इस बार Welcome 3 से बाहर होने के बाद अपने बयान के कारण वे खबरों में हैं.

बहुत कम लोगों को उनके रियल नाम, फैमिली और एजुकेशन बैकग्राउंड के बारे में पता है. आइए जानते हैं उनके रियल नाम, फैमिली और एजुकेशन बैकग्राउंड क्या है?

नाना पाटेकर का रियल नाम
यह जानना कितना दिलचस्प होगा कि क्या नाना पाटेकर फेमस होने से पहले भी नाना पाटेकर ही थे? मराठी परिवार में जन्में नाना पाटेकर का नाम विश्वनाथ पाटेकर था. महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में उनका जन्म 1 जनवरी 1951 को हुआ था.

नाना पाटेकर का फैमिली बैकग्राउंड
नाना पाटेकर एक कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखते थे. उनके पिता का नाम गजानंद पाटेकर था. उनकी माता निरमला पाटेकर एक हाउसवाइफ थीं. नाना पाटेकर के दो भाई हैं, अशोक और दिलीप पाटेकर. नीलकंठी पाटेकर उनकी पत्नी हैं. वह एक बैंक ऑफिसर थीं. नाना पाटेकर के दो बेटे हैं. जिनमें से एक का निधन हो गया था और एक का नाम मल्हार पाटेकर है.

नाना पाटेकर का एजुकेशन बैकग्राउंड
मुंबई में रह कर उन्होंने स्कूलिंग की थी. स्कूल का नाम समर्थ विद्यालय था. इसके बाद बांद्रा स्कूल ऑफ आर्ट से पढ़ाई की, जिसका नाम अब एल.एस. रहेजा स्कूल ऑफ आर्ट है. सर जे.जे स्कूल ऑफ आर्ट से ग्रेजुएट हैं.

साल 1978 से अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले नाना पाटेकर का पहला फिल्म ‘गमन’ है. नाना पाटेकर को 3 राष्ट्रीय पुरस्कार, 2 फिल्मफेयर पुरस्कार और साल 2013 में भारत सरकार से पद्म श्री भी मिल चुका है. इसके अलावा भी बहुत सारे सम्मान भी मिले हैं.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.