Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

आयशा खान ने बताया दर्दनाक एक्सपीरियंस, जब एक अंकल ने पार कर दी थी हद, पास आए और फिर…

आयशा खान एक पाकिस्तानी अभिनेत्री और मॉडल हैं, मुख्य रूप से पाकिस्तानी इंडस्ट्री में सक्रीय हैं उन्हें पाकिस्तानी टीवी शो माने न ये दिल और काफिर जैसे सीरियल्स में उनकी एक्टिंग के लिए जाना जाता है। एक्ट्रेस और मॉडल होने के साथ-साथ आयशा एक इन्फ़्लुवेनसर भी हैं, बता दें आयशा मुन्नवर फारुकी की एक्स गर्लफ्रेंड भी रह चुकी हैं। आयशा ने बिग बॉस 17 के शो में आकर मुन्नवर फारुकी पर २ बड़े इल्जाम लगाए हैं, उनका कहना है, ये ‘तालाक शुदा आदमी जिसका एक बच्चा है, यह जानते हुए भी इसने मुझे डेट किया अँधेरे में रखा’ 

 जन्म 

फिलहाल एक्ट्रेस पाकिस्तान के लाहौर में जन्मी हैं, इनकी माँ एक कश्मीरी परिवार से हैं और पिता पंजाबी हैं और इनकी परवरिश अब्बू धाबी और कनाडा में हुई है। 

बिग बॉस ओटीटी 2 कंटेस्टेंट आयशा खान सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। वैसे बता दें कि इस मुकाम तक पहुंचने से पहले आयशा ने अपनी लाइफ में काफी स्ट्रगल किया है। उन्होंने कई मुश्किलों का सामना करके खुद के लिए जगह बनाई है। अब हाल ही में आयशा ने बताया कि कैसे एक बार वह कास्टिंग काउच से भी गुजर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने बचपन में हुए शोषण के बारे में बताया जो काफी शॉकिंग है।

नेट टॉप पहनने को कहा

हॉटरफ्लाई से बात करते हुए आयशा ने बताया कि मैंने एक एजेंसी ज्वाइन की थी और यह मेरा पहला एक्सपीरियंस था। फोटोशूट की बात चल रही थी तो उन्होंने 3-4 कपड़े दिए। एक ब्लैक नेट टॉप था जो पहनकर फोटोशूट करना था। मुझे लगा इसके अंदर इनर पहनना होगा, लेकिन मुझे फिर मना कर दिया गया। उन्होंने कहा हम फोटो यहीं तक लेंगे ना? जब भी वो आपको अप्रोच करेंगे तो कहेंगे अरे माधुरी ने भी ऐसा किया ता। वो आपके सामने बड़े नाम लेंगे कि ये लोग आज इतने सक्सेसफुल कैसे हैं? उन्होंने कहा कि हम सिर्फ चेहरे तक फोटोज लेंगे।

चलते ऑटो पर छूने लगा था शख्स

दूसरा इंसिडेंट बताते हुए आयशा बोलीं, ‘मैं ऑटो से ट्रैवल कर रही थी। मैंने वन पीस ड्रेस पहनी थी जो घुटनों तक थी। यह बात 2 साल पहले की है। मेरे ऑटो ड्राइवर ने कहा कि दीदी कोई हमारे ऑटो का पीछा कर रहा है। दिन की बात थी। मुझे लगा मैं इंस्टाग्राम पर थोड़ी फेमस हो गई हूं तो कोई फैन होगा। वो शख्स फिर पास आ गया और मेरे पैर पकड़ने की कोशिश कर रहा था जबकि ऑटो चल रहा था। मैंने उसका हाथ देखा अपनी तरफ बढ़ते हुए। मैं बता नहीं सकती कि मुझे उस वक्त कैसा लगा था।’

अंकल की इस बात से हैरान

इसके बाद लाइफ का सबसे खराब इंसीडेंट बताते हुए आयशा ने कहा, ‘मैं उस वक्त मलाड में रह रही थी और नीचे गई सेव पुरी खाने के लिए। जब मैं वापस आई तो वहां एक अंकल थे, मेरे पापा से भी बड़े रहे होंगे। वह मेरे पास आकर रुके। मुझे लगा वो मुझे या मेरे पापा को जानते होंगे तो मैंने कहा क्या हुआ अंकल तो वो बोले आपके ब्रेस्ट बहुत अच्छे हैं।’

बता दें कि इससे पहले आयशा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जो आईपीएल मैच का था। वीडियो में आयशा को जूम करके दिखाया था जिस वजह से एक्ट्रेस को गुस्सा आ गया था। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा, ‘ये क्या एंगल हैं? आप कहां जूम कर रहे थे? क्या हो गया है कुछ मीडिया हाउस को? क्या एक महिला अपनी पसंद के कपड़े नहीं पहन सकती बिना इस डर के कि कोई गलत एंगल से उसकी वीडियो बना सकता है।’

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.