Tue, Oct 20, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

शाहरुख खान के बेटे अबराम का नमाज पढ़ते तस्वीरें फिर हुई वायरल, लोगों ने कहा- भाई के लिए दुआ…

सोशल मीडिया पर इन दिनों उथल-पुथल मची हुई है,

दरअसल, शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स मामले में NCB द्वारा गिरफ्तार करने के बाद से सोशल मीडिया पर इसको लेकर अपडेट आ रहे हैं. हाल ही में शाहरुख खान के बेटे अब राम की एक पुरानी तस्वीर दुबारा से वायरल हो रही है. जिसमें अबराम नमाज पढ़ते नजर आ रहे हैं.

इस तस्वीर पर फैंस तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. कुछ लोगों ने प्यार जताया तो कुछ ने कहा कि अबराम बड़ेभाई आर्यन के लिए दुआ कर रहे हैं.

ये ही सच्चाई_
यह तस्वीर बीती ईद केदौरान की है जिसे खुद शाहरुख ने अपने सोशल मीडिया अकाउंटसे शेयर किया था. ईद मौके पर बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने भी फैंस को बधाई देते हुए अपने सबसे छोटे बेटे अबराम की तस्वीर शेयर की थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

शाहरुख ने अबराम की मोनोक्रोम तस्वीर शेयर की जिसमें वो बहुत क्यूट है जिसमें वो नमाज पढ़ते नजर आ रहे हैं। इसे पोस्ट कर शाहरुख ने लिखा, ‘सबको ईद मुबारक। भगवान करे ये दिन और वास्तव में हर दिन अपने सभी प्रियजनों की जिंदगी में शांति, खुशी और स्वास्थ्य लाए।’ मालूम हो कि शाहरुख खान के अलावा प्रियंका चोपड़ा और सलमान खान जैसे एक्टर्स ने भी सोशल मीडिया पर अपने फैंस को ईद की बधाई दी ।

यह तस्वीर ईद उल जुहा के खास मौके पर शेयर की गई थी जो फिर वायरल होरही है और फैंस इस पर दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.