Sat, Oct 24, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

सहेली संग छुट्टी मनाने गई हसीना उसी के पति के साथ रात भर सोई, फिर की ऐसी डील- अब तेरा पति मेरा….

Poulomi Das Trolled For Half Husband: बिग बॉस ओटीटी 3 इन दिनों खूब छाया हुआ है। शो में क्या चल रहा है उसे लेकर ऑडियन्स को हमेशा अपडेट चाहिए होता है। शो से कई कंटेस्टेंट बाहर हो चुके हैं। बाहर आकर कंटेस्टेंट ने कई खुलासे किए हैं। शो से पौलोमी दास बाहर हो चुकी हैं। शो से बाहर आकर पौलोमी से अरमान मलिक और उनकी दो पत्नियों के बारे में सवाल पूछा गया। जिस पर पौलोमी ने ऐसा जवाब दिया कि वो बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं।

पौलोमी ने फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि अगर उनकी बेस्टफ्रेंड ने भी कृतिका की तरह किया होता तो? इस पर उन्होंने जवाब दिया- नहीं, मेरी बेस्टफ्रेंड शादीशुदा हैं। मैं कभी-कभी उसे जानकर कहती हूं कि तेरा पति मेरा भी हाफ हसबैंड है।

पौलोमी ने आगे कहा-‘एक बार हम लोग गोवा घूमने गए थे। वहां पर हमे रूम नहीं मिल रहा था। जिसकी वजह से हम तीनों को एक ही रूम शेयर करना पड़ा था। मेरी फ्रेंड को बैकपेन था तो वो एक साइड सो गई और उसका पति बेड की दूसरी तरफ। बीच में मैं सो गई थी। जिसके बाद मैंने बोला ये भी मेरा हाफ हसबैंड हो गया। मैंने अपनी दोस्त से कहा फ्यूचर में जब मेरी शादी होगी तो मेरा पति तेरा हाफ हसबैंड होगा और हमारी डील पक्की हो गई।’

 

 

पौलोमी ने बताया कि उनकी बेस्टफ्रेंड और वो ये सिर्फ मजाक में बात कर रहे थे। हालांकि अपने इस स्टेटमेंट की वजह पौलोमी खूब ट्रोल हो रही हैं। लोग इस बात को गलत तरीके से ले रहे हैं और उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं।

बता दें पौलोमी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी ग्लैमरस फोटोज शेयर करती रहती हैं। उनकी फोटोज को फैंस बहुत पसंद करते हैं। बिग बॉस के बाद से उनकी पॉपुलैरिटी में खूब इजाफा भी हुआ है।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.