Thu, Oct 29, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

Priyanka और बेटी संग Nick ने शेयर की खूबसूरत पलों की तस्वीरें, मम्मी पापा संग BEACH पर मस्ती करती दिखीं नन्ही मालती

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में नाम कमाने के बाद अब हॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने जलवे बिखेर रही हैं। अपने काम पर पूरा ध्यान देने के साथ ही देसी गर्ल फैमिली संग खूबसूरत लम्हे बिताना कभी नहीं भूलतीं। अब हाल ही में एक्ट्रेस को पति निक जोनस और बेटी संग क्वालिटी टाइम बिताते देखा गया, जिसकी तस्वीरें कपल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। इन तस्वीरों को लोगों द्वारा खूब देखा जा रहा है।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह बेटी को गोद में लिए क्वालिटी टाइम बिता रही है। इस दौरान प्रियंका व्हाइट आउटफिट में बेटी मालती संग रात का नजारा ले रही हैं।

वहीं, निक जोनस ने भी अपने इंस्टाग्राम पर पत्नी और बेटी संग बिताए खूबसूरत पलों की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें निकयांका का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है।

कई तस्वीरों में निक अपनी बेटी संग पूल में मस्ती करते दिख रहे हैं। फैंस निकयांका की इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।

काम की बात करें तो ‘सिटाडेल’ के बाद अब प्रियंका चोपड़ा अपनी अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ को लेकर बिजी हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस जॉन सीना और इद्रिस एल्बा के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

Abdul Razik
Abdul Razik
Editor

Abdul Razik is an entertainment writer at News Zebra, covering Bollywood and the wider entertainment world with a focus on accurate, engaging storytelling.