Wed, Oct 28, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

Rakhi Sawant and Adil: पति के घर पहुंची राखी, बताया-आदिल ड्राइवर है और झोपड़पट्टी में रहता है

Rakhi Sawant and Adil Durrani: टीवी इंडस्ट्री की ‘ड्रामा क्वीन’ के नाम से जनने वाली राखी सावंत की जिंदगी में इन दिनों दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बिते कई दिनों से राखी सांवत के जिंदगी में खूब उथल- पुथल हो रहा है।

पहले तो राखी आदिल के साथ अपने लव रिलेशन को लेकर सुर्खिंयों में थी उसके बाद अब दोनों की शादी हुई लेकिन आदिल इस शादी को इनकार कर रहा था लेकिन बाद में शादी की बात को कबूल किया लेकिन बात यही खत्म नहीं हुई। आए दिन राखी सांवत आदिल के बारे में कई बातों का खुलासा करती रहती हैं।

शादी के बाद राखी ने आदिल पर लगाए कई आरोप

दरअसल राखी सावंत ने आदिल खान से कोर्ट में शादी की थी। जिसका खुलासा राखी ने अपने पोस्ट के जरिए किया था। जिसके बाद इस शादी को आदिल खान दुर्रानी नकार रहें थे। इसके बाद ही राखी सांवत मीडिया में आदिल पर कई इल्जाम लगाए जैसे- पैसे लेने, मारपीट करने, ऐसे कई गंभीर आरोप राखी ने अपने पति आदिल पर लगाए है। जिसके बाद आदिल पुलिस के निगरानी में कैद है।

हाल ही में ड्रामा क्वीन राखी सांवत अपने पति आदिल खान के घर मैसूर गई थी। वहा जाते ही राखी की आंखे फटी की रह गई। राखी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी साझा किया है। राखी ने बताया है कि आदिल खुद को बिजनेसमैन बताता है लेकिन असल में वह एक ड्राइवर है। और वह झोपड़ी में रहता है। आदिल के घर पर लटका था ताला राखी ने अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाई है जिसके चलते आदिल जेल के सलाखों के पिछे है। इन सब मुद्दों के बिच राखी सावंत आदिल के घर मैसूर पहुंची तो वह चौंक गई।

सासुराल पहुंचकर राखी सावंत को पता चला कि उनके पति आदिल कोई बिजनेस मैन नहीं बल्की एक ड्राइवर है।आदिल के मैसूर वाले घर पर ताला लगा था। घर में कोई भी नहीं था। यह सब देख एक्ट्रेस राखी सांवत फूट फूटकर रोते हुए  वीडियो में दिखाई दे रही है और आदिल के झुठ का पर्दफास कर रही है।

पुलिस के हिरास्त में आदिल

आपको बता दें कि राखी सावंत ने अपने पति आदिल के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए है जिसके बाद आदिल को पुलिस 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में रखा है। आदिल को मैसूर की पुलिस कस्टडी में रखा गया है।

राखी ने कहा- गरीबी से नहीं झूठ से है दिक्कत

सोशल मीडिया पर राखी सावंत ने जो वीडियो साझा किया है उसमें राखी सावंत कह रही हैं कि मुझे नही पता था कि आदिल किसी अब्बास जी का ड्राइवर है। राखी ने ये भी कहा की मुझे आदिल की गरीबी से कोई एतराज नहीं है बल्की इस बात का दुख है कि आदिल मुझसे झूठ क्यों बोला। राखी अपने वीडियो में यह भी कहते नजर आ रही है की आदिल ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी मेरे खुदा, कहां हो आप।

Abdul Razik
Abdul Razik
Editor

Abdul Razik is an entertainment writer at News Zebra, covering Bollywood and the wider entertainment world with a focus on accurate, engaging storytelling.