Sat, Oct 24, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

WATCH : अनंत-राधिका की संगीत नाइट में सलमान खान ने इस हसीना के लिए किया ये काम, फैंस बोले- वाह भाईजान – Anant Radhika sangeet

Salman Khan : अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी में सलमान खान इस हसीना के लिए कुछ ऐसा काम कर गए हैं, जिसपर उनके फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं.

Salman Khan

सलमान खान (IMAGE-ANI/IANS)

 

मुंबई : अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी इस वक्त पूरे देश में चर्चित है. बीती 5 जुलाई की रात को हुई इस सेरेमनी में देश-विदेश की नामी-ग्रामी हस्तियों ने शिरकत की थी. वहीं, ग्लोबल पॉप सिंगर जस्टिन बीबर को भी इस फंक्शन में परफॉर्म करने के लिए मोटी रकम देकर बुलाया गया था. बॉलीवुड से सलमान खान इस पार्टी के सबसे बड़े गेस्ट थे. वहीं, जब सलमान खान ने सेरेमनी में एंट्री की तो ‘भाईजान’ के इस जेस्चर ने उनके फैंस का दिल जीत लिया.

सोशल मीडिया पर अब वो वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान खान एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राधिका सेठ को खुद से पहले अंदर जाने के लिए रास्ता दे रहे हैं. इस वीडियो में सलमान खान ने राधिका को पैप्स के सामने पहले फोटो देने के लिए भी रजामंदी दी. हालांकि इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि राधिका ने सलमान खान से कहा कि पहले वो ऐसा करें, लेकिन भाईजान ने बहुत ही प्यार से राधिका को पहले जाने के लिए बोला.

सलमान खान और राधिका सेठ का यह खूबसूरत वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और ‘भाईजान’ के फैंस उनके इस व्यवहार की तारीफ कर रहे हैं. सलमान खान के एक फैन ने लिखा है, ‘भाईजान ग्रेट हैं’. एक अन्य फैन ने लिखा है, ‘वाह भाईजान’. एक ने लिखा है आखिर कौन है यह हसीना जिसके लिए सलमान रुक गए’.

View this post on Instagram

A post shared by Radhika Seth (@radhikasethh)

वहीं, कई यूजर्स ऐसे भी हैं, जो यह पूछ रहे हैं कि आखिर कौन ये लड़की? बता दें, सलमान खान ने अनंत-राधिका की संगीत सेरेमनी में ब्लैक रंग का सूट पहना था और राधिका सेठ सिल्वर रंग के लहंगे में बोल्ड लुक में यहां पहुंची थीं. राधिका सेठ सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अपनी बोल्ड तस्वीरों से लाइक लूटती हैं. राधिका को फिल्म कॉल माय एजेंट में देखा गया था.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.