Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

Sana Khan का खुलासा, निकाह के समय नफरती लोगों ने कहा था- 6 महीने भी नहीं टिकेगी शादी…

टीवी की दुनिया में नाम कमाकर सना खान ने कुछ समय पहले इस इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था और आध्यात्मिक रास्ता अपना लिया था.

उनका कहना था कि वे खुशी से इंडस्ट्री छोड़ रही हैं. इसी के साथ उन्होंने सूरत के व्यापारी अनस सईद के साथ नवंबर 2020 में निकाह कर लिया था. इस शादी के बाद सना को कई तरह से ट्रोल किया गया. फैन्स ने अलग-अलग कमेंट्स दिए. किसी को सना का कपल नहीं समझ आया तो किसी को लगा कि यह जोड़ी ठीक नहीं है.Sana Khan ने किया खुलासा, निकाह के समय लोगों ने कहा था- 6 महीने भी नहीं चलेगी शादीहेटर्स के कमेंट्स पर ध्यान न देते हुए इस अभिनेत्री ने अपनी नई जिंदगी में कदम रखा और कुछ ही समय में उनके निकाह के एक साल पूरे हो जाएंगे.Sana Khan ने किया खुलासा, निकाह के समय लोगों ने कहा था- 6 महीने भी नहीं चलेगी शादीलोगों ने कहा था एक महीना भी नहीं चलेगी शादी –

निकाह के समय को याद करते हुए सना कहती हैं कि वे कभी नहीं भूल सकती कि उन्हें लोगों ने ऐसे ऐसे कमेंट दिए थे, जिनसे उनका दिल बहुत दुखा था. कुछ ट्रोलर्स ने तो यहां तक कह दिया था कि उनकी और अनस सईद की शादी 6 महीने भी नहीं चलेगी और सना उन्हें छोड़कर इंडस्ट्री में वापस आ जाएंगी.Sana Khan ने किया खुलासा, निकाह के समय लोगों ने कहा था- 6 महीने भी नहीं चलेगी शादी

साल 2020 में पकड़ी थी आध्यात्म की राह –

अक्टूबर 2020 में सना ने इंस्टाग्राम पर एक मैसेज लिखकर यह कहा था कि वे शोबीज छोड़कर धार्मिक राह पर चल पड़ी हैं और यह उनके जीवन का सबसे खुशी का पल है. इसके बाद ही नवंबर 2020 में सना ने अनस सईद से निकाह कर लिया था. बिग बॉस, खतरों के खिलाड़ी जैसे विभिन्न शोज से सना ने काफी प्रसिद्धि पाई थी. अभी भी उनकी फैन फॉलोइंग काफी लंबी है.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.