Thu, Oct 29, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

Sanjay Dutt Birthday: मुंबई में 40 करोड़ के इस आलीशान बंगले में रहते हैं संजय दत्त, देखिए एक्टर के घर के कोने-कोने की तस्वीरें

Sanjay Dutt House: बॉलीवुड के दमदार एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) कल यानि 29 जुलाई को अपना 64वां बर्थडे सेलिब्रेट करने वाले हैं.एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत ‘रॉकी’ फिल्म से की थी. इसके बाद एक्टर ने हिंदी सिनेमा को ‘साजन’,’खलनायक’,’वास्तव’ और ’मुन्ना भाई एमबीबीएस’ जैसे कई यादगार फिल्में दी हैं. ऐसे में एक्टर आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं और मुंबई में एक आलीशान बंगले में रहते हैं. नीचे देखिए एक्टर के घर की इनसाइड तस्वीरें….

मुंबई के पाली हिल में है संजय का घर

संजय दत्त का ये महल जैसा घर मुंबई के पाली हिल एरिया में हैं. जिसकी कीमत 40 करोड़ रुपए बताई जाती है. इस घर को एक्टर की वाइफ ने बहुत ही सुंदर सजाया है. जहां आपको मंदिर से लेकर जिम तक सभी सुख सुविधाएं देखने को मिलेगी.

View this post on Instagram

A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay)

 

मंदिर में स्थापित है गणपति की मूर्ति

संजय दत्त भले ही ग्लैमरस की दुनिया से ताल्लुक रखते हो, लेकिन एक्टर रियल लाइफ में बेहद धार्मिक हैं. अक्सर वो घर में भगवान शिव की पूजा करते हुए नजर आते हैं. एक्टर के घर में एक सुंदर सा मंदिर भी है. जिसमें गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित की गई है.

 घर में लगी है नरगिस और सुनील दत्त की तस्वीरें

इस बात से सभी वाकिफ है कि संजय दत्त अपनी मां नरगिस और पिता सुनील दत्त के काफी करीब थे. उनके निधन के बाद भी अक्सर एक्टर उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं. इसके अलावा एक्टर के घर का हर कोना उनके पेरेंट्स की तस्वीरों से भरा हुआ है..

महंगे फर्नीचर से सजा है डायनिंग एरिया

संजय दत्त के घर का डायनिंग एरिया काफी ज्यादा बड़ा है. जिसमें आपको बड़े से टेबल के साथ कई सारी मल्टीकलर की चेयर्स लगी हुई दिखाई देगी. यहां पर एक्टर अपनी फैमिली के साथ कई बार तस्वीरें शेयर कर चुके हैं.

घर में बना है लग्जरी जिम

संजय दत्त फिटनेस फ्रीक हैं. इसलिए उन्होंने अपने घर के अंदर ही एक बड़ा सा जिम बनवाया हुआ है. यहां पर हर तरह की एक्सरसाइज की मशीने लगी हुई है.

बता दें कि संजय दत्त ने साल 2008 में मान्यता दत्त से तीसरी शादी की थी. जो उनसे 18 साल छोटी हैं.  दोनों अब जुड़वा बच्चों के पेरेंट्स हैं.

Abdul Razik
Abdul Razik
Editor

Abdul Razik is an entertainment writer at News Zebra, covering Bollywood and the wider entertainment world with a focus on accurate, engaging storytelling.